24 घण्टे ऑनलाइन

यह चटपटी चटनी बढ़ाएंगी खाने का जायका

राजस्थान की लहसुन की चटनी (Lahsun Chutney) देशभर में प्रसिद्द हैं जिसे खासतौर से दाल-बाटी के साथ बनाया जाता हैं। लेकिन आप चाहें तो इसे सादी रोटी या पराठे के साथ भी खा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए लहसुन की चटनी…

24GhanteOnline
April 18, 2026
2 min read

राजस्थान की लहसुन की चटनी (Lahsun Chutney) देशभर में प्रसिद्द हैं जिसे खासतौर से दाल-बाटी के साथ बनाया जाता हैं। लेकिन आप चाहें तो इसे सादी रोटी या पराठे के साथ भी खा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए लहसुन की चटनी (Lahsun Chutney) बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद जितना बेहतर है यह सेहत की दृष्टि से भी उतनी ही लाभदायक है। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

लहसुन की चटनी (Lahsun Chutney) बनाने की सामग्री

- 5 लाल मिर्च
- लहसुन 50 ग्राम
- 2 छोटी चम्मच तेल
- अदरक 2 टुकड़े
- 1 नींबू का रस
- 1 छोटी चम्मच जीरा
- जरूरत के अनुसार नमक
- 1 छोटी चम्मच हल्दी

लहसुन की चटनी (Lahsun Chutney) बनाने की विधि

एक पैन में तेल गर्म करें, इसमें ऊपर से खड़े जीरे का तड़का लगाएं। अब इसमें कटे हुए अदरक के टुकड़ो को डालें और अच्छी तरह से मिला ले। इसमें ऊपर से कटे हुए लहसन के टुकड़े भी डाल ले।

जब लहसन हल्का भूरा होने लगे इसमें ऊपर से लाल मिर्च के टुकड़े डालकर इस पूरे मिश्रण को 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह से पका लें। अब इसमें स्वादानुसार नमक और थोड़ा हल्दी पाउडर डालें और इसे अच्छी तरह से मिला ले।

पूरे मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने के लिए अलग रख दें। जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए इसे मिक्सर ग्राइंडर के जार में डालकर इसका पतला पेस्ट तैयार कर लें।

और इसे एक बाउल में खाली करें और उसमें ऊपर से नींबू का रस डालकर इसे अच्छी तरह से मिला ले। आपकी लहसुन (Lahsun Chutney) की स्वादिष्ट चटनी तैयार है इसे रोटी या चावल के साथ तुरंत परोसे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।