अपने चेहरे के अनुसार चुने हेयर कलर, दिखेंगी बेहद खूबसूरत
आप बाल लंबे रखेंगी या छोटे ये आपकी पसंद है क्योंकि हर तरह के बालों का अपना प्रभाव होता है। अगर अपनी पसंद के साथ ही आप हेयरकट (hair cut) और हेयर कलर (Hair color) का चुनाव करते समय अपने फेसकट का भी ध्यान रखेंगी तो आपका…

आप बाल लंबे रखेंगी या छोटे ये आपकी पसंद है क्योंकि हर तरह के बालों का अपना प्रभाव होता है। अगर अपनी पसंद के साथ ही आप हेयरकट (hair cut) और हेयर कलर (Hair color) का चुनाव करते समय अपने फेसकट का भी ध्यान रखेंगी तो आपका लुक कहीं और प्रभावशाली हो जाएगा। क्योंकि चेहरे के अनुसार सही हेयरकट फेस की कई कमियों को छिपा लेता है। तो जानें कौन-सा हेयर कट और हेयर कलर है आपके चेहरे के लिए परफेक्ट...
# शॉर्ट या पिक्सी कलर फेड :
अगर आपको लगता है कि आपके छोटे बालों मे कलर की कोई जरूरत नहीं है तो यह आपके बालों को स्टाइलिश बनाने के लिए परफेक्ट है। पीछे के बालों को कलर करने की बजाय आप आगे के बालों को कलर कर सकती हैं।
# स्ट्रेट कट :
आपका फोरहेड चौड़ा है और गाल गोल हैं या नाक सामान्य से चौड़ी है तो आप पर स्ट्रेट कट हेयर स्टाइल अच्छा लगेगा। माथे पर झूलती लटें आपके चेहरे के उस पार्ट से एट्रेक्शन कम करेंगी जो सामान्य से अधिक साइज में है। आप अपने आगे के बालों की कटिंग ऐसे कराएं कि वो आपकी आईब्रो को टच करते हुए वो चेहरे पर आएं।
# लॉन्गिश डिप-डाई :
अगर आपके बाल लंबे हैं, तो आपके पास उनके साथ खेलने के लिए भरपूर मौका है। पिंक, ब्राइट ऑरेंज, बैंगनी और पीला रंग को ट्राई करना आपके लिए अच्छा होगा। अगर आपके बाल लाइट ब्राउन या ग्रे हैं तो मैजेन्टा या गोल्डेन कलर ट्राई किया जा सकता है।
# कॉनकेव फ्रिंज :
इस हेयर कट में बाल बीच में छोटे और किनारे से बड़े होते हैं। ये फ्रिंज आपकी आंखों और नाक पर फोकस बढ़ाते हैं। अगर आप अपने इन फीचर्स की खूबसूरती को और उभारना चाहती हैं तो इस हेयर कट को अपनाएं।
# साइडवॉर्ड कलर फेड :
आप साइडवॉर्ड कलर करना चाहती हैं तो इसके लिए आपके बालों की लंबाई पर्याप्त होनी चाहिए। अपने बालों को परफेक्ट स्टाइल देने के लिए जरूरी है कि आप अपने लुक के हिसाब से सही कलर को चुनें।
# इन्वर्टेड लेयर्ड :
लंबे बालों पर यह हेयरस्टाइल आपको डिफरेंट लुक देगा। इससे चेहरे की चौड़ाई को कम दिखाया जा सकता है। इसमें कुछ बालों को गालों तक और गर्दन तक रखा जाता है। अच्छे शैंपू के इस्तेमाल से आप इन लेयर्स को चेहरे पर हाइलाइट कर सकते हैं।
# लेयर्ड ब्लंट कट :
अगर आपके नैन नक्श शार्प हैं और सिर पर बालों की स्ट्रेंथ कम है तो ये हेयरकट आपके लिए परफेक्ट है। इस कट में आपके बालों को आगे की तरफ से कई लेयर्स में काटा जाता है। जिससे आपके बाल घने नज़र आते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
