24 घण्टे ऑनलाइन

जानें 14 नवंबर से पहले कब मानते थे चिल्ड्रेन डे

हर साल 14 नवंबर के दिन पूरे उत्साह और जोश के साथ देश में चिल्ड्रेन डे (Children's Day ) मनाया जाता है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन पूरे देश में बाल दिवस (Children's Day ) के रूप में मनाया…

24GhanteOnline
November 14, 2025
3 min read

हर साल 14 नवंबर के दिन पूरे उत्साह और जोश के साथ देश में चिल्ड्रेन डे (Children's Day ) मनाया जाता है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन पूरे देश में बाल दिवस (Children's Day ) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्कूल व कॉलेज को रंग- बिरंगे गुब्बारों और दूसरे सजावटी चीजों से सजाया जाता है और तरह -तरह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नंवबर 1889 में हुआ था। उन्हें गुलाब के फूल बेहद पसंद थे और वह बच्चों से बहुत प्यार करते थे। इसलिए उनके जन्मदिन दिन पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू जी मानना था कि बच्चे देश का भविष्य है यदि उन्हें अच्छी शिक्षा दी जाएगी तो समाज और देश में बेहद क्रांतिकारी परिवर्तन और विकास देखने को मिलेगा।

उनका सपना था कि सभी उम्र, वर्ग और राज्यों से आने वाकई हर एक बच्चे को समान शिक्षा का अवसर मिल सकें ताकि आगे चलकर वह देश का भविष्य बना सकें। उनका एक भाषण बहुत मशहूर हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि आज के बच्चे ही कल का भारत है आज हम उन्हें उनके साथ कैसा बर्ताव करते हैं यह निर्धारित करता है कि देश का आने वाला भविष्य कैसा होगा।

साल 1964 में पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद संसद में एक अध्यादेश जारी कर इस बात कि घोषणा की अब से 14 नंवबर के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्मतिथि को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। वरना साल 1954 में यूनाइटेड नेशंस की घोषणा के बाद भारत में भी 20 नंवबर को चिल्ड्रेन डे (Children's Day ) के रूप मनाया जाता था।

पंडित जी बच्चों को बेहद प्रिय थे। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कह कर बुलाना पसंद करते थे।

पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में कुछ रोचक तथ्य-


1. जवाहरलाल नेहरू ने अपना बचपन आनंद भवन में बिताया था। जिसकी स्थापना उनके पिता मोतीलाल नेहरू ने साल 1930 में की थी। आनंद भवन को पहले स्वराज भवन के नाम से जाना जाता था। पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद साल 1970 में इंदिरा गांधी ने इसे एक म्यूजियम में बदलवा दिया ऐसे आज नेहरू म्यूजियम के नाम से जाना जाता है।

2. कश्मीरी पंडित समुदाय से ताल्लुक रखने की वजह से पंडित जवाहरलाल नेहरू को पंडित नेहरू कहते हैं।

3. जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू चाहते थे कि उनके बेटे उनकी उनकी खुद की स्वराज पार्टी का हिस्सा बनें और कांग्रेस को छोड़ दें। लेकिन पिता की आज्ञा को न मानते हुए जवाहरलाल नेहरू ने कांग्रेस का समर्थन किया और गांधी जी के साथ मिलकर काम करना पसंद किया।

Children’s Day पर देनी है स्पीच, तो इन टिप्स से तैयार करें प्रभावी भाषण


4. भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जब उन्हें जेल भेज दिया गया तो उन्होंने अपनी पुस्तक 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' का लेखन किया।

5. नेहरू को मॉडर्न इंडिया का आर्किटेक्ट भी कहते हैं।

6. पंडित जवाहरलाल नेहरू के आवास का नाम त्रिमूर्ति भवन कहते हैं जिसेजो बाद में नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी में बदल गया।

7. वर्तमान समय में पंडित जी के नाम पर मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और पुणे में म्यूजियम स्थित है।

इस बाल दिवस बच्चों के लिए बनाएं यम्मी यम्मी गठिया बास्केट चाट


8. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया', 'ग्लिम्प्सेस ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री', 'द बंच ऑफ ओल्ड लेटर्स', ' लेटर्स फ्रॉम आ फादर टू हिज डॉटर' नामक पुस्तकें लिखी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…