24 घण्टे ऑनलाइन

बेल्ट खरीदने से पहले जान ले ये जरूरी बातें, वरना पड़ जाएगा पछताना

मेन्स के लिए हर चीज़ बड़ी लिमिटेड होती है। उनको कपड़ों का स्टाइल, उनके फुटवियर और उनकी एक्सेसरीज बहुत ही गिने चुने होते हैं। इन्ही चीज़ों से सिंपल सी पैंट-शर्ट को हैंडसम लुक मिलता है। और बेल्ट इस लुक का एक अहम हिस्सा है…

24GhanteOnline
January 29, 2026
3 min read

मेन्स के लिए हर चीज़ बड़ी लिमिटेड होती है। उनको कपड़ों का स्टाइल, उनके फुटवियर और उनकी एक्सेसरीज बहुत ही गिने चुने होते हैं। इन्ही चीज़ों से सिंपल सी पैंट-शर्ट को हैंडसम लुक मिलता है। और बेल्ट इस लुक का एक अहम हिस्सा है जिसे अकसर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है। इसीलिए ज़रूरी है कि आपकी बेल्ट (Belt)  भी परफेक्ट हो। पहनावे के हिसाब से बेल्ट का चुनाव करते वक्त अगर आप इन बातों पर ध्यान देंगे तो आपका पहनावा परफेक्ट होगा।

बेल्ट (Belt) पहनना जितना आसान काम है, उतना ही मुश्किल उसे खरीदते वक्त चुनना है। ज्यादातर पुरुष नहीं जानते कि उन्हें बेल्ट खरीदते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह का बेल्ट आप अपने अलग-अलग लुक के साथ पहनें। आइए जानें कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जिन्हें अगर आप बेल्ट चुनते वक्त ध्यान रखेंगे तो आपके लुक्स में चार चांद लग जाएंगे।

* रंग पर दें ध्यान : बेल्ट (Belt) का रंग आपकी पर्सेनालिटी पर काफी प्रभाव डालता है। पोशाक से बिल्कुल कंट्रास्ट रंग की बेल्ट आपको अधिक स्लिम व लंबा लुक देगी जबकि मैचिंग शेड की बेल्ट अधिक लंबे व दुबले लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है।

* बेल्ट की फिटिंग : बेल्ट खरीदते टाइम उसकी लेंथ ज़रूर देख लें, बेल्ट हमेशा कमर से बड़ी हो, लेकिन ज़्यादा नहीं। बेल्ट ज़्यादा बड़ी हुई तो ये आपको पूरा लुक खराब कर देगी। इसीलिए वही बेल्ट लें, जो पहले लूप तक ही हो, उससे आगे नहीं।

* मटेरियल : बेल्ट (Belt)  खरीदते टाइम मटेरियल का ज़रूर ध्यान दें। अगर linen या wool बेल्ट खरीदें तो याद रखें ये बेल्ट स्ट्रेच होती है जबकि लेदर बेल्ट स्ट्रेच नहीं होती। इसीलिए मटेरियल की क्वालिटी ज़रूर चेक करें। इसके लिए हमेशा रियल लेदर बेल्ट ही लें जो calf या animal skin की बनीं हो, ऐसी बेल्ट लंबे टाइम तक खराब नही होती। वहीं, आर्टिफिशियल बेल्ट क्रैक या टूट जाती है।

* बकल्स : जितना चौड़ा बकल आप लेंगे, उतना ही कम फॉर्मल यह लगेगा। बड़े बकल कैजुअल ड्रेसिंग पर ही अच्छे लगते हैं। पैंट्स पर तो कतई नहीं! बड़े बकल्स में राउंड शेप सबसे ज्यादा चलन में होता है, फिर चाहे आप इसे गोल्ड फिनिश में लें या सिल्वर फिनिश में। इन्हें स्टाइल करते वक्त ध्यान रखें कि अगर आप जिस रंग की आपने कफलिंक्स, टाई पिन पहनी हो उसी से मैच करता हुआ बेल्ट का बकल होना चाहिए। यह जरूर ध्यान रखें कि वेडिंग रिंग से इसे कभी मैच नहीं करना है।

* कहां पहनें : अमूमन बेल्ट (Belt) को हम वेस्टलाइन पर बांधते हैं लेकिन थोड़ा ऊपर या नीचे पहनने से भी आपका लुक पूरी तरह बदल जाता है। लंबे और पतले लोग वेस्टलाइन से नीचे बेल्ट लगा सकते हैं जबकि छोटे कद के हेल्द लोग इसे वेस्टलाइन पर ही पहनें तो लुक अच्छा लगेगा।

* बेल्ट और शूज़ हो एक जैसे कलर्स के : लेदर बेल्ट (Belt) पहनने का बेसिक रूल यही है कि आपके जूते आपकी बेल्ट के कलर से मैच होने चाहिए। जैसे ब्लैक शूज़ के साथ ब्लैक बेल्ट और ब्राउन शूज़ के साथ ब्राउन बेल्ट। अगर आप कोई शाइनी इटैलियन लेदर शूज़ पहन रहे हैं तो ग्लॉसी बेल्ट पहनें। ऐसे ही कैनवस, लोफर या एनिमल प्रिंट्स शूज़ के साथ मल्टीकलर बेल्ट पहनें। वहीं, अगर स्टाइल स्टेटमेंट बनाना चाहते हैं तो conventional मटेरियल की बोल्ड कलर की बेल्ट पहनें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…