24 घण्टे ऑनलाइन

स्क्रब करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा गज़ब का निखार

स्क्रबिंग (Scrub) करने से स्किन हेल्दी रहती है, साथ ही स्किन (Skin) में जमा गंदगी भी निकल जाती है और चेहरा साफ़ होता है. लेकिन अगर आप हर दिन स्क्रब करेंगी तो आपकी स्किन डैमेज भी हो सकती है. स्क्रब्स का इस्तेमाल स्किन से…

24GhanteOnline
May 26, 2026
2 min read

स्क्रबिंग (Scrub) करने से स्किन हेल्दी रहती है, साथ ही स्किन (Skin) में जमा गंदगी भी निकल जाती है और चेहरा साफ़ होता है. लेकिन अगर आप हर दिन स्क्रब करेंगी तो आपकी स्किन डैमेज भी हो सकती है. स्क्रब्स का इस्तेमाल स्किन से डेड स्किन सेल्स को निकालने के लिए किया जाता है. इसका सही समय पर ही इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि डेड स्किन सेल्स स्किन पर हर रोज़ नहीं आते. इसलिए आपको हर रोज़ स्क्रब करने की ज़रूरत नहीं होती. आइये जानते हैं कब करना चाहिए इसका इस्तेमाल.

दरअसल, एक्सपर्ट हफ्ते में एक बार स्किन स्क्रब करने की सलाह देते हैं. लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसिटिव या ड्राई है तो आपक 15 दिन में एक बार स्क्रबिंग करें. स्क्रबिंग करते हुए इन टिप्स को ज़रूर याद रखें:

* चेहरे या शरीर पर सर्कुलर मोशन में स्क्रबिंग करें. बहुत तेज़ न रगड़ें, इससे आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है.
स्क्रबिंग के बाद अपनी स्किन को मॉइश्चुराइज़ जरूर करें वरना वो ड्राई हो सकती है.

* चेहरे और बॉडी के लिए एक जैसा स्क्रब इस्तेमाल न लाएं. चेहरा नाज़ुक होता है उसके लिए इस्तेमाल किया स्क्रब आपकी बॉकी की स्किन के लिए ज्यादा प्रभावी नहीं होगा.

* स्क्रब हमेशा अपने स्किन टाइप के अनुसार ही चुनें.

* अगर स्क्रबिंग के बाद आपकी स्किन पर रैशिज़ आ जाते हैं तो उस स्क्रब का इस्तेमाल करना बंद कर दें. दोबारा स्क्रब का इस्तेमाल करने से पहले स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह लें.

* स्क्रबिंग आपकी ब्यूटी रेजीम का एक ज़रूरी हिस्सा होना चाहिए. अगर आप खूबसूरत, ग्लोइंग और हेल्दी स्किन चाहते हैं तो स्क्रब करना न भूलें.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…