जाने मेहंदी लगाने का सही तरीका
हाथों में मेहंदी (Mehndi) रचना भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। महिलाओं द्वारा हाथ-पैर में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। किसी पार्टी, त्योहार, शादी-विवाह तथा विशेष अवसरों पर भारतीय महिलाएं मेहंदी अवश्य…

हाथों में मेहंदी (Mehndi) रचना भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। महिलाओं द्वारा हाथ-पैर में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। किसी पार्टी, त्योहार, शादी-विवाह तथा विशेष अवसरों पर भारतीय महिलाएं मेहंदी अवश्य रचती हैं। मेहंदी लगाना एक कला है। मेहंदी लगाने से जहां आपका आकर्षण और सौंदर्य बढ़ता है, वहीं आपके शरीर को ठंडक भी मिलती है। इसलिए हाथ-पैरों में मेहंदी लगाकर अपने सौंदर्य में इजाफा कीजिए।
सही तरीके से मेहंदी कैसे लगाते है वैसे तो सभी कहते है की उन्हें मेहंदी लगाना आता है लेकिन सही तरीके से कैसे लगाएं यह सीखना और जानना बहुत जरूरी है ।
तो आइये स्टेप by स्टेप जानते है मेहंदी (Mehndi) लगाने की विधि
1. मेहंदी पाउडर को मलमल के महीन कपड़े से दो बार छान लें। मेहंदी जितनी बारीक होगी, उतनी ही अच्छी रचेगी।
2. मेहंदी लगाने के 2–3 घंटे पहले मेहंदी को घोल लें । घोलते समय यह अवश्य ध्यान रखें कि इसमें कोई गाठ न पड़े।
3. मेहंदी को चौड़े बर्तन में घोलें ताकि उसे अच्छी तरह मथ सकें।
4. मेहंदी को बेहतर बनाने के लिए एक बर्तन में मेहंदी के हिसाब से पानी लें । फिर इसमें आधा चम्मच कत्था, आधा चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच चायपत्ती डालकर उबालें । ठंडा होने पर इस पानी को छानकर मेहंदी के मिश्रण में मिला दें।
5. मेहंदी को तार वाली और लसदार बनाने के लिए दो-चार भिंडी को थोड़े से पानी में उबालकर उपरोक्त मिश्रण में मिला दें।
6. इसके बाद मेहंदी को फेंटकर पॉलीथिन के कोन में भर लें। कोन में बारीक सूई से छेद कर दें । अब कोन को धीरे-धीरे दबाकर हाथों पर मनचाही आकृतियां बनाएं।
7. आकृतियां बनाने के लिए बाजार में उपलब्ध मेहंदी के डिजाइनों वाली पुस्तकों की सहायता भी ले सकती हैं या यहां आनलाइन भी मदद ले सकती हैं ।
8. मेहंदी लगाने के पहले आप हाथ को ठीक से साफ कर लें। इसके बाद तौलिये से सुखाकर मेहंदी वाला मिश्रण लगायें।
9. जब मेहंदी सूखने लगे, तब इस पर नींबू का रस और चीनी मिले पानी का लेप करें। इससे मेहंदी का रंग पक्का चढ़ता है।

मेहंदी (Mehndi) लगाने और बाद में सावधानियां
मेहंदी अच्छे से लगाने से अधिक महत्वपूर्ण हैं उसे लगाने के बाद बरती जानी वाली सावधानियां | यदि बाद में सावधानियां नहीं बरती गयीं तो आपकी सारी मेहनत बेकार हो सकती है | इसलिए मेहंदी आपके हांथों में अच्छे से चढ़े, इसके लिए आप नीचे दी गयी सावधानियां अवश्य बरतें –
जब हाथ की मेहंदी सूख जाए तो चाकू से खुरचकर मेहंदी को छुड़ाएं, लेकिन देखें चाक़ू की धार बहुत तेज ना हो नहीं तो आपके हाथ में चोट भी लग सकती है ।मेहंदी छुड़ाने के बाद, उसे पक्का करने के लिए हथेलियों पर सरसों का तेल लगा लें । 2 – 3 घंटे तक उस पर पानी न पड़ने दें ।मेहंदी छुड़ाने के बाद 2-4 लौंग को आग में डालकर उसके धुए में हथेलियां सेंके । इससे मेहंदी का रंग खूब अच्छा चढ़ेगा ।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
