बालों में पहली बार लगा रही है मेहंदी, जानें लगाने का सही तरीका
कई लोग बालों को खूबसूरत बनाने के लिए मेंहदी (Henna) का इस्तेमाल करते है। कुछ लोग बालों को काला करने के लिए तो कुछ बालों को कंडीशनिंग के लिए मेहंदी लगाते है। बहुत कम ही लोग है जो बालों में मेंहदी लगाने का सही तरीका जानते…

कई लोग बालों को खूबसूरत बनाने के लिए मेंहदी (Henna) का इस्तेमाल करते है। कुछ लोग बालों को काला करने के लिए तो कुछ बालों को कंडीशनिंग के लिए मेहंदी लगाते है। बहुत कम ही लोग है जो बालों में मेंहदी लगाने का सही तरीका जानते हैं। तो चलिए जानते है बालों मेंहदी लगाने का सही तरीका।
अगर आप भी बालों में मेंहदी (Henna) लगाती है तो पैकटबंद मेंहदी लगाने की बजाय ऑर्गेनिक मेंहदी का इस्तेमाल करें। ऑर्गेनिक मेंहदी बालों को नुकसान नहीं पहुंचाती है और इसका बालों पर बेहतर असर देखने को मिलता है।
ऑर्गेनिक मेहंदी (Henna) में एक चम्मच हल्दी, सरसो का तेल, मेथी का पाउडर और पानी मिलाकर बालों में लगाया जा सकता है। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है। इसके अलावा मेहंदी में चाय की पत्ती मिलाकर भी बालों में लगाने से बालों में चमक आती है।
बालों (Henna) में मेहंदी दो से तीन घंटे तक की लगा रहने दें इससे ज्यादा समय तक नहीं। अधिक देर तक बालों में मेंहदी लगाने से बाल रुखे हो जाते है। मेहंदी लगाने के बाद इसके असर को बढ़ाने के लिए सिर पर शावर कैप लगा लें। इसके अलावा बालों पर प्लास्टिक रैप या कोई पॉलीथिन को बांधकर रख सकते है।
मेहंदी को लगाकर सोना नहीं चाहिए। इससे बाल टूट सकते हैं और डैमेज हो सकते हैं।
बालों पर कंडीशनर की तरह मेहंदी (Henna) लगाने के लिए मेहंदी को पानी में मिलाकर घोल तैयार करें और इसे सिर पर 10 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें। बालों की ग्रोथ के लिए भी यह हेयर मास्क अच्छा है।
ऑयली या नॉर्मल बालों पर मेहंदी (Henna) लगाने के लिए मेहंदी के घोल में एलोवेरा जैल मिलाया जा सकता है। इस घोल को बालों पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर साफ कर लें। इससे बाल लंबे, घने और मुलायम बनते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
