24 घण्टे ऑनलाइन

जानें कौन सा आईलाइनर लगाना है बेस्ट

आंखों के मेकअप (Eye Makeup) के लिए आईलाइनर (Eyeliner) को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है और इससे कई तरह के स्टाइल आसानी से क्रिएट किए जा सकते हैं। वैसे बाजार में कई तरह के आईलाइनर (Eyeliner) मौजूद हैं और अगर आपको नहीं पता…

24GhanteOnline
May 14, 2026
3 min read

आंखों के मेकअप (Eye Makeup) के लिए आईलाइनर (Eyeliner) को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है और इससे कई तरह के स्टाइल आसानी से क्रिएट किए जा सकते हैं। वैसे बाजार में कई तरह के आईलाइनर (Eyeliner) मौजूद हैं और अगर आपको नहीं पता कि इनमें से कौन-सा आपके लिए बेहतरीन हैं तो परेशान न होइए क्योंकि आज का हमारा लेख आपके लिए ही है। चलिए फिर जानते हैं कि आपके लिए किस तरह का आईलाइनर (Eyeliner) चुनना अच्छा है।

पेंसिल आईलाइनर (Eyeliner)


अगर आप आईलाइनर लगाने में नई हैं तो आपके लिए पेंसिल आईलाइनर का चयन करना बेहतरीन हो सकता है। भले ही आपकी आंखों का आकार कुछ भी हो, आप पेंसिल आईलाइनर से नए-नए स्टाइल आसानी से क्रिएट कर सकती हैं। अच्छी बात तो यह है कि आजकल बाजार में पेंसिल आईलाइनर कई तरह के रंगों में मौजूद हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार खरीद सकते हैं। हालांकि, पेंसिल आईलाइनर के फैलने की संभावना अधिक होती है।

लिक्विड आईलाइनर (Eyeliner)


अगर आप ड्रैमेटिक बोल्ड आई लुक जैसे कैट आई या विंग्ड आई आदि ज्यादा पसंद करती हैं तो इसके लिए लिक्विड आईलाइनर का चयन करना अच्छा है। बस जब भी आप लिक्विड आईलाइनर लगाने वाली हों तो इसके लिए एक फाइन टिप वाले ब्रश को चुनें क्योंकि इसकी मदद से आपके लिए लिक्विड आईलाइनर से तरह-तरह के स्टाइल क्रिएट करना आसान होगा। लिक्विड आईलाइनर लंबे समय तक ठीक रहता है और यह सूख जाने के बाद फैलता भी नहीं है।

जेल आईलाइनर (Eyeliner)


इन दिनों जेल आईलाइनर बहुत ट्रेंड में है क्योंकि यह वाटरप्रूफ, लंबे समय तक चलने वाला और स्मज-प्रूफ होता है। जेल आईलाइनर छोटे कंटेनर में आते हैं और आप इसे एक पतली नोक या कोणीय ब्रश का उपयोग करके अपनी आइलिड पर लगा सकती हैं। आप चाहें तो इस आईलाइनर का इस्तेमाल स्मोकी आई लुक क्रिएट करने के लिए भी कर सकती हैं, जो इंडियन से लेकर वेस्टर्न आउटफिट के साथ जचेगा।

पेन आईलाइनर (Eyeliner)


अगर आपको ब्रश से आईलाइनर लगाना मुश्किल काम लगता है तो परेशान न होइए क्योंकि आजकल बाजार में पेन आईलाइनर भी मौजूद हैं, जिसे आप बहुत ही आसानी से अपनी आइलिड पर लगाकर तरह-तरह के स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार मोटा या पतली नोक वाला पेन आईलाइनर चुन सकती हैं। ये आईलाइनर स्मज-प्रूफ और ट्रांसफर-प्रूफ हैं क्योंकि ये लिक्विड आईलाइनर की तुलना में बहुत तेजी से सूखते हैं।

केक आईलाइनर (Eyeliner)


अधिकतर मेकअप आर्टिस्ट केक आईलाइनर का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि इससे आंखों को मैट फिनिश और परफेक्ट लुक मिलता है। इसके अतिरिक्त, यह लंबे समय तक फैलता नहीं है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…