24 घण्टे ऑनलाइन

ऐसे रखें अपनी फेवरेट और कीमती साड़ियों को नया जैसा

अगर आपको तांत की साड़ियां (Tant Sarees) पसंद है और आपके पास बहुत सारी तांत की साड़ियां है तो आपको इनके रखरखाव के बारे में पता होना चाहिए। तांत की साड़ियां जहां दिखने में बहुत खूबसूरत लगती है, वहीं इन्‍हें संभालकर रखना बेहद…

24GhanteOnline
January 8, 2026
3 min read
ऐसे रखें अपनी फेवरेट और कीमती साड़ियों को नया जैसा

अगर आपको तांत की साड़ियां (Tant Sarees) पसंद है और आपके पास बहुत सारी तांत की साड़ियां है तो आपको इनके रखरखाव के बारे में पता होना चाहिए। तांत की साड़ियां जहां दिखने में बहुत खूबसूरत लगती है, वहीं इन्‍हें संभालकर रखना बेहद ही कठिन काम होता है। अगर इन साड़ियों को सही ढंग से नहीं रखा जाए तो ये खराब हो जाती है और दोबारा पहनने लायक नहीं रहती। खूबसूरत और मंहगी इन साड़ियों को यूं खराब होने से बचाने के लिए आपको इन साड़ियों को संभालकर रखने से जुड़े टिप्‍स पता होने चाहिए।इसिलिए आज हम आपको ऐसे टिप्स बताने जा रहे है जो आपकी फेवरेट साड़ी को सालों साल तक नए जैसा बनाए रखने मददगार होंगे।

tant saree,tips to take care of tant saree,household tips,home decor tips,tips to maintain heavy saree ,हाउसहोल्ड टिप्स, होम डेकोर टिप्स, तांत साड़ी , तांत की साड़ियों को नए जैसा कैसे रखें इन टिप्स  मदद से

- आप कुछ तांत की साड़ी (Tant Sarees) को घर में धो सकती हैं लेकिन आपको कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा। अगर साड़ी को पहली बार धो रही हैं तो इसे सिर्फ पानी में धोएं इससे इसका रंग नहीं निकलेगा। वहीं, दुसरी बार धोते हुए इसे तीन भागों में धोएं, मतलब पल्लू, बॉर्डर और साड़ी के बाकी हिस्सों को अलग-अलग धोना होगा। जब भी साड़ी घर पर धोएं तो साफ्ट वाशिंग पाउडर का इस्‍तेमाल करें।

- सभी तरह की तांत की साड़ियों (Tant Sarees) को घर पर नहीं धोया जा सकता। तांत की साड़ी पर अगर कोई रंग लग जाए तो इसे घर पर धोने की गलती ना करें, नहीं तो दाग रह जाएगा। इस साड़ी को ड्राइक्लीन के लिए दें।

- तांत की साड़ी पर फोल्ड के निशान जल्दी बनते हैं, इसलिए हर दूसरे महीने में साड़ी को वार्डरोब से निकालकर उन्हें उलट-पलटकर रीफोल्ड करके दोबारा से रखें। ताकि साड़ी में पड़े फोल्ड के निशान दिखाई न दें। तांत की साड़ियों को हमेशा बाकी साड़ियों से अलग रखें।

tant saree,tips to take care of tant saree,household tips,home decor tips,tips to maintain heavy saree ,हाउसहोल्ड टिप्स, होम डेकोर टिप्स, तांत साड़ी , तांत की साड़ियों को नए जैसा कैसे रखें इन टिप्स  मदद से

- बारिश के मौसम में साड़ी से नमी की गंध ना आए इसके लिए साड़ियों को कुछ-कुछ दिनों के अतंराल पर थोड़ी देर के लिए धूप जरूर दिखाएं।

- तांत की साड़ियों में अगर दाग लग जाए तो उसे हटाने के लिए नींबू या पेट्रोल का इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

- तांत की साड़ियों को पेपर में लपेटकर या अलमारी में हैंग करके भी रखें सकती हैं।

- अगर घर पर साड़ी को आयरन कर रही हैं तो इसके नीचे कॉटन कपड़ा जरूर
रखें।

- आइसक्रीम, जूस, चाय या कॉफी के दाग हटाने के लिए माइल्ड डिटर्जेंट को कॉटन में लेकर हल्के हाथ से दाग पर मलें, ऐसा करने से दाग आसानी से हट जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…