24 घण्टे ऑनलाइन

मेकअप करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

मेकअप (Makeup) करने के लिए सबसे जरूरी चीज होती है फाउंडेशन। इसी के जरिए मेकअप की शुरूआत को जाती है। अगर फाउंडेशन का शेड गलत हो तो पूरा मेकअप बिगड़ जाता है। ये परेशानी अक्सर लड़कियों के साथ होती हैं। पूरा मेकअप (makeup)…

24GhanteOnline
February 26, 2026
3 min read

मेकअप (Makeup) करने के लिए सबसे जरूरी चीज होती है फाउंडेशन। इसी के जरिए मेकअप की शुरूआत को जाती है। अगर फाउंडेशन का शेड गलत हो तो पूरा मेकअप बिगड़ जाता है। ये परेशानी अक्सर लड़कियों के साथ होती हैं।

पूरा मेकअप (makeup) करने के बाद भी उनके चेहरे पर चमक नहीं नजर आती है। अगर आप अपने चेहरे की त्वचा के कांप्लैक्शन से गहरे रंग का फाउंडेशन लगाएंगी तो चेहरा सांवला नजर आएगा वहीं ज्यादा हल्का शेड चेहरे को केक की तरह दिखाने लगेगा। तो चलिए जानें परफेक्ट मेकअप के लिए सही शेड के फाउंडेशन खरीदते समय क्या सावधानी रखें...

फाउंडेशन खरीदते समय अपनी स्किन टाइप का ख्याल रखें। आजकल हर स्किन टाइप और शेड के लिए अलग-अलग फाउंडेशन बाजार में आने लगे हैं। अगर किसी की स्किन ऑइली है तो उसके लिए अलग और नार्मल या ड्राई स्किन वालों के लिए अलग फाउंडेशन बाजार में उपलब्ध हैं।

साथ ही पिग्मेंटेड स्किन, असमान स्किन और एक्ने वाली स्किन के लिए भी अलग फाउंडेशन बाजार से लिए जा सकते हैं। सही फाउंडेशन लगाते ही आपकी स्किन को पूरा कवरेज देते हैं और खूबसूरत भी बनाते हैं।

अपनी त्वचा का रंग तय करें


अपनी त्वचा के रंग से मेल खाता फाउंडेशन खरीदना एक बड़ी चुनौती होता है। अगर सावधानी से इसे न खरीदा जाए तो गलत फाउंडेशन खरीद लेने की संभावना ज्यादा होती है। अपनी त्वचा की रंगत चेक करने का सबसे सही तरीका है कि अपने शरीर के खुले हुए हिस्से को देखा जाए कि कहीं कलर रेड या फिर पिंक के आसपास है, तो आपकी अंडरटोन पिंक है।

यदि यह हिस्सा गोल्डन या पीची कलर जैसा दिखता है, तो आपके पास वॉर्म अंडरटोन है और अगर आपको उस हिस्से में किसी भी कलर के होने का एहसास नहीं होता है, तो आप नैचुरल अंडरटोन की मालकिन हैं। जांच करते समय ध्यान में रखें कि अंडरटोन का आपके चेहरे की रंगत से कोई लेना-देना नहीं होता है।

कितना कवरेज चाहिए


रोजाना के इस्तेमाल के लिए ज्यादातर लोग हल्का कवरेज चाहते हैं जो स्किन को नेचुरल लुक दे। वहीं नाइट पार्टी वगैरह के लिए फुल कवरेज अच्छा होता है जिससे हैवी मेकअप पता चले। तो फाउंडेशन का चयन करते समय अपने लगाने का समय भी तय कर लें और उसी के हिसाब से फाउंडेशन या टिंट खरीदें।

चेक कर लें कि प्रोडक्ट आपको सूट कर रहा है


किसी भी नए प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले एक बार उसका सैंपल टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए। आजकल हर कंपनी अपने यहां पर पैच टेस्ट की सुविधा देती हैं। जिससे ये जाना जा सकता है कि जो प्रोडक्ट आप खरीद रहीं है वो आपको सूट कर रहा है या नहीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…