24 घण्टे ऑनलाइन

सैंडल खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

आपने हनी सिंह का वो गीत तो सुना ही होगा "हाई हील्स (Heels) ते नच्चे, ते तू बड़ी जच्चे"। और सही बात भी हैं हाई हील्स (Heels) में लड़कियों की कद-काठी निखर के आती हैं। और आजकल की लड़कियों को हाई हील्स बहुत पसंद आती हैं। कोई…

24GhanteOnline
April 23, 2026
3 min read
सैंडल खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

आपने हनी सिंह का वो गीत तो सुना ही होगा "हाई हील्स (Heels)  ते नच्चे, ते तू बड़ी जच्चे"। और सही बात भी हैं हाई हील्स (Heels)  में लड़कियों की कद-काठी निखर के आती हैं। और आजकल की लड़कियों को हाई हील्स बहुत पसंद आती हैं। कोई भी फंक्शन या ड्रेस हो उस पर वे हाई हील्स आजमाना नहीं छोड़ती।

हील्स (Heels)  सुन्दरता और पर्सनालिटी तो बढाती ही है लेकिन इसी के साथ यह स्वास्थ्य पर भी असर डालती हैं। इसलिए हील्स खरीदते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए जिससे आपकी सेहत और खूबसूरती दोनों बनी रहीं। तो आइये जानते हैं हाई हील्स खरीदते समय ध्यान रखने वाली बातों के बारे में।

heels,buying tips for heels,fashion tips,fashion trends ,हील्स खरीदते समय इन बातों का रखे ध्यान,महिलाओं के लिए फैशन टिप्स,फैशन टिप्स,फैशन,लेटेस्ट फैशन टिप्स

* कैसा हो ब्रांड : हील्स (Heels)  के साथ अक्सर होने वाली ऊप्स मोमेंट से बचना है तो हील्स खरीदते समय हमेशा अच्छे ब्रांड की हील का ही चुनाव करें। कोशिश करें पॉइंटेड हील की बजाय थोड़ी चौड़ी हील को ही चुनें, क्योंकि पॉइंटेड हील्स में पैर मुड़ने की अधिक संभावना होती है। हील्स चुनने में कभी-भी जल्दबाज़ी न करें। क्योंकि केवल डिजाईन ही नहीं बल्कि हील पहनने में आरामदायक है या नहीं इस बात का भी ध्यान रखें। अच्छे ब्रांड की हील खरीदने से हील्स के कहीं भी निकल जाने का खतरा लगभग खत्म ही हो जाता है।

* दोपहर में खरीदें हील्स : दोपहर में आपका पैर सामान्य से थोड़ा बड़ा होता है, क्योंकि उस समय आपका पैर पूरी तरह एक्टिव होता है, ऐसे में हमेशा दोपहर के समय ही हील्स (Heels)  या जूते-चप्पल खरीदना अच्छा रहता है। ताकि आपके पैर के सही आकार का ही फुटवियर ख़रीदा जाए।

* अपने नाप की हील्स (Heels)  लें : अपने पैर का नाप ले लें, ऐसा इसलिए क्योंकि उम्र के साथ पैर का नाप भी बदलता रहता है। जैसे जैसे उम्र बढ़ती हैं, पैर का नाप में भी फर्क पड़ता है।

* थोड़ा चलें : हील्स (Heels)  लेने से पहले उन्हें पहनकर इधर से उधर चलें। अगर आपको चलने में थोड़ी सी भी कठिनाई महसूस हो रही है तो बिल्कुल भी ये सोचकर ना लें कि रेग्युलर पहनने के बाद ठीक हो जाएगा। सैंडल और हाई हील्स के साथ ऐसा नहीं होता इसलिए ये चप्पलों से अलग होते हैं।

* हील कैप लगाएं : अधिकतर बार आपने कई महिलाओं के चलते वक्त नोटिस किया गया होगा कि उनके हील्स से टक-टक की आवाजें आती हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपके हील्स से ये आवाजें ना आएं तो अपने हील्स के साथ हील्स कैप भी ले लें। इससे आपके आस पास के लोगों को आपके हील्स की आवाज़ नहीं आएगी और थो़ड़ा सपोर्ट भी मिलेगा।

* हील (Heels)  खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें की आप उन्हें पहन कर सही से चल पा रही है या नहीं। आपको अपने पार्टनर की लंबाई के अनुसार ही हील खरीदनी चाहिए। सामान्यतौर पर दो या तीन इंच तक की ही हील पहननी चाहिए। जब भी शौपिंग पर जाए तो हील को सबसे आखिर में ही खरीदें। क्योंकि इस स्थिति में आपका पैर फ़ैल जाता है। और अगर इस समय आपको हील फिट आ रही है तो उसे खरीद लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…