24 घण्टे ऑनलाइन

कपड़े खरीदते समय पुरुष इन बातों का रखें ध्यान

कोट-पैंट (Coat Paint) ख़ास मौको के लिए पुरुषों का फॉर्मल पहनावा है। एक तरह से ये जेंटेलमैन पहनावे में जाना जाता है। लेकिन कोट-पेंट सूट की फिटिंग और कलर का चयन अगर सही तरह से ना किया जाये तो ये आपके स्टाइल को फीका कर सकता…

24GhanteOnline
November 9, 2025
2 min read

कोट-पैंट (Coat Paint) ख़ास मौको के लिए पुरुषों का फॉर्मल पहनावा है। एक तरह से ये जेंटेलमैन पहनावे में जाना जाता है। लेकिन कोट-पेंट सूट की फिटिंग और कलर का चयन अगर सही तरह से ना किया जाये तो ये आपके स्टाइल को फीका कर सकता है।

इससे बचने के लिए आपको कुछ बेहद बारीक सी बातों का ध्यान रखना होगा। बस खरीद कर पहन लेने वाली जरा सा किनारे रख दीजिए और कुछ दूसरे टिप्स अपने स्टाइल स्टेटमेंट में शामिल कर लीजिए। चलिए इन टिप्स पर डालें नजर-

कोट (Coat) की फिटिंग


कोट का लुक तब तक बिलकुल भी अच्छा नहीं लगेगा, जब तक इसकी फिटिंग बेस्ट ना हो।आप अपने हाथ को चेस्ट और सूट जैकेट के बीच रखिए। अब हाथ घूमने के लिए बस थोड़ी जगह होना जरूरी है। अगर यही जगह बहुत ज्यादा है मान लीजिए कि सूट का बेस्ट लुक आपको अभी तक नहीं मिला है। ये सूट आपके हिसाब से बहुत ज्यादा ढीला है।

टाई


सूट का लुक आपकी पर्सनालिटी पर अच्छा लगेगा या नहीं, इसके लिए आपकी टाई भी जरूरी हो जाती है। लेकिन टाई को रंग के हिसाब से मैच कर लेना ही काफी नहीं होता है। बल्कि इसके लिए टाई का आकार और लंबाई को भी फैशन के नजरिए से देखना होगा। ना टाई लंबी होनी चाहिए और ना ही छोटी।

कंधे


सूट का चुनाव करते हुए इसके कंधों पर आपका ध्यान जरूर होना चाहिए। ये कभी बहुत सख्त नहीं होने चाहिए। कोट के कंधे हमेशा आपके कंधों पर फिट बैठने चाहिए।

पॉकेट स्क्वायर


बेहतर लुक के लिए पॉकेट स्क्वायर का चुनाव भी खास तरीके से किया जाना चाहिए। कभी भी इसे टाई से बिलकुल मैचिंग कलर का ना चुनें। इनका फेब्रिक और डिजाइन भी एक सा नहीं होना चाहिए। बल्कि इनको कांट्रास्ट स्टाइल का रखना अच्छा रहता है।

जूते और बेल्ट


सूट के लुक के साथ आपका ओवरऑल लुक कैसा आएगा, इसका जवाब बेल्ट और जूते का चुनाव भी तय करता है। इसलिए इनको मैच करते समय भी कुछ बातें ध्यान रखनी होंगी। आपको ध्यान रखना है कि कलर और फिनिश के हिसाब से जूते और बेल्ट मैच होनी चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…