स्टडी टेबल को इस तरह रखें व्यवस्थित, लगेगा पढ़ाई में मन
हर बच्चे के कमरे में पढ़ाई करने के लिए एक स्टडी टेबल (Study Table) जरूर होता है। स्टडी टेबल वह टेबल होता है जिस पर पढ़ाई से संबंधित सारी जरूरी चीजें भी एक साथ रखी जा सकती हैं और जरूरत पड़ने पर इधर-उधर ढूढ़ने की बजाय…

हर बच्चे के कमरे में पढ़ाई करने के लिए एक स्टडी टेबल (Study Table) जरूर होता है। स्टडी टेबल वह टेबल होता है जिस पर पढ़ाई से संबंधित सारी जरूरी चीजें भी एक साथ रखी जा सकती हैं और जरूरत पड़ने पर इधर-उधर ढूढ़ने की बजाय स्टडी टेबल से ही लिया जा सकता है। बच्चों की स्टडी टेबल को देखकर उनके पड़ने के अंदाज और उसके व्यक्तित्व के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। स्टडी टेबल सजाकर रखने से ना सिर्फ पढ़ाई का माहौल ही नहीं बनता है बल्कि आपका अपने स्टडी टेबल (Study Table) से अधिक जुड़ाव भी होगा।आइये जानते हैं स्टडी टेबल सजाने के तरीके-
पेन स्टैंड
बाजारों में लकड़ी, कांच और प्लास्टिक के बने तरह-तरह के आकर्षक पेन स्टैंड मौजूद हैं। यदि आप अपना स्टडी टेबल सजाना चाहते हैं तो एक सुंदर से पेन स्टैंड में रंग-बिरंगे पेन भरकर इसे स्टडी टेबल के ऊपर रख दीजिए। इसके अलावा यदि आपकी ड्राइंग और पेंटिंग अच्छी है तो आप घर पर ही प्लास्टिक के खाली बोतलों को मनचाहे आकार में काटकर और इसके ऊपर सुंदर सी पेंटिंग बनाकर पेन स्टैंड खुद तैयार कर सकते हैं। इससे आपके स्टडी टेबल की शोभा बढ़ जाएगी।
स्टडी टेबल (Study Table)
स्टडी टेबल के लिए आप कांच, बेल, क्रिस्टल और क्लासिक जूट डिजाइन के टेबल लैंप खरीद सकते हैं। टेबल लैंप आपके स्टडी टेबल को और ज्यादा आकर्षक बना देता है। लेकिन टेबल लैंप खरीदते समय जांच लें कि टेबल लैंप की रोशनी पढ़ाई के लिए बेहतर हो और आपके आंखों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। आप चाहें तो अपने स्टडी रूम के दीवार के रंग से मिलता जुलता भी टेबल लैंप खरीद सकते हैं।
स्टिकर से सजाएं स्टडी टेबल
अपने स्टडी टेबल को सजाने के लिए आप सुंदर स्टीकर भी स्टडी टेबल के सामने दीवारों पर चिपका सकते हैं। इससे आपके लिखने-पढ़़ने की जगह काफी बेहतरीन हो जाएगी और आपका पढ़ाई में मन भी लगेगा। इसके अलावा आप स्टडी टेबल के सामने मोटिवेशनल विचारों के छोटे-छोटे पोस्टर भी चिपका सकते हैं। इसके अलावा अपनी जरूरत के हिसाब से याद रखने वाले फार्मूले और मानचित्र भी चिपका सकते हैं। इससे आपका स्टडी टेबल देखने में आकर्षक लगेगा और आप पढ़ाई के लिए हमेशा मोटिवेटेड रहेंगे।
फोटो फ्रेम
स्टडी टेबल पर एक फोटोफ्रेम जरूर रखें। इसमें आप अपने माता-पिता, अपनी या जो भी व्यक्तित्व आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देता हो, उसकी फोटो लगाकर रखें। पढ़ाई शुरू करने से पहले आप एक बार खुद को मोटिवेट जरूर करें और उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए खुद की सफलता की कामना करें। स्टडी टेबल पर फोटो फ्रेम रखने से स्टडी टेबल देखने में अधिक आकर्षक लगता है।
फर्नीचर
पढ़ाई करने के लिए आरामदायक कुर्सी का चुनाव करें और कुर्सी खरीदते समय अपने स्टडी टेबल की ऊंचाई का भी ध्यान रखें। संभव हो तो स्टडी टेबल के रंगों से मिलता जुलता चेयर खरीदें। कुर्सी के पिछले हिस्से पर अपने पसंदीदा रंग की एक टॉवेल आधा मोड़कर लटका दें। इससे आपके पढ़ने की जगह सहित आपके स्टडी टेबल की भी सुंदरता बढ़ेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
