24 घण्टे ऑनलाइन

होली पार्टी स्टार्टर में रखें अनियन रिंग्स, बनाए इस तरह

होली (Holi) का त्यौहार आ चुका हैं जिसमें कई लोग अपने घर पर पार्टी का आयोजन करते हैं और मेहमानों को बुलाते हैं। पार्टी में कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं जिनमें कुछ मीठा तो कुछ चटपटे होते हैं। ऐसे में अगर आपने भी अपने घर…

24GhanteOnline
March 4, 2026
2 min read

होली (Holi)  का त्यौहार आ चुका हैं जिसमें कई लोग अपने घर पर पार्टी का आयोजन करते हैं और मेहमानों को बुलाते हैं। पार्टी में कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं जिनमें कुछ मीठा तो कुछ चटपटे होते हैं। ऐसे में अगर आपने भी अपने घर में होली पार्टी का आयोजन किया हैं तो आप स्नैक्स में अनियन रिंग्स (Onion Rings) ट्राई कर सकते हैं जिसका चटपटा स्वाद आपका दिन बना देगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

अनियन रिंग्स (Onion Rings) बनाने की सामग्री

- 2 बड़े प्याज़ (गोल स्लाइस में कटे हुए)
- 1 कप मैदा
- 1 टीस्पून गार्लिक पाउडर
- 1 टीस्पून ऑलिव ऑयल
- 1 टीस्पून दूध
- 1 टीस्पून ऑरिगेनो

- 1 टीस्पून कालीमिर्च पाउडर
- आधा टीस्पून बेकिंग पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- आधा कप ब्रेड का चूरा
- आधा कप पानी
- तलने के लिए तेल

अनियन रिंग्स (Onion Rings) बनाने की विधि

- तलने के लिए तेल, अनियन रिंग्स और ब्रेड क्रम्ब्स को छोड़कर सारी सामग्री को मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं।
- प्याज़ की स्लाइस में से एक-एक रिंग को अलग कर लें।
- अब एक-एक रिंग को घोल में डुबोकर ब्रेड के चूरे में लपेट लें और गरम तेल में सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें।
- टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।