24 घण्टे ऑनलाइन

फटे होंठों को ऐसे बनाएं सॉफ्ट और गुलाबी

होंठ (Lips) फटने के कई कारण होते हैं। जैसे पानी की कमी, केमिकलयुक्त लिपस्टिक का इस्तेमाल, संतुलित डाइट न लेना या बार-बार होंठ पर जीभ फेरना आदि। आइये जानते हैं कि कैसे फटे हुए होंठों को मुलायम और खूबसूरत बनाया जा सकता…

24GhanteOnline
March 12, 2026
2 min read

होंठ (Lips) फटने के कई कारण होते हैं। जैसे पानी की कमी, केमिकलयुक्त लिपस्टिक का इस्तेमाल, संतुलित डाइट न लेना या बार-बार होंठ पर जीभ फेरना आदि। आइये जानते हैं कि कैसे फटे हुए होंठों को मुलायम और खूबसूरत बनाया जा सकता है।

ये रखें ध्यान -

होंठ सॉफ्ट रखने के लिए अंदरूनी तौर पर पानी की कमी पूरी करने के साथ इन पर मॉइश्चराइजर, लिपबाम या पेट्रोलियम जेली लगाना न भूलें।

रोजाना 8-10 गिलास पानी जरूर पीएं और रात में सोने से पहले मेकअप हटाना न भूलें।

विटामिन-डी व ए की कमी होने पर भी ऐसी समस्या सामने आती है। ऐसे में आहार में अनाज, दूध, पनीर, गाजर आदि लें।

होंठ की स्किन को नोंचे नहीं बल्कि मॉइश्चराइजर लगाएं।

ये नुस्खे हैं काम के -

3-5 बूंद नींबू के रस में एक चम्मच मलाई मिलाकर कुछ देर रखें। थोड़ी देर बाद इसे होंठ पर लगाएं।

एलोवेरा की पत्ती को काटें और ताजा जेल होंठों पर लगाएं, इससे होंठ मुलायम होंगे। ताजा मक्खन भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा अरंडी के तेल में ग्लिसरीन की कुछ बूंदें और नींबू का रस मिलाकर होंठ पर लगाएं।

ग्लिसरीन या गुलाबजल में गुलाब की पंखुड़ियो को भिगो दें। कुछ समय भीगने के बाद इसका पेस्ट तैयार कर होंठों पर लगाएं। 20-25 मिनट बाद इसे सादे पानी से धोएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…