24 घण्टे ऑनलाइन

नवरात्रि व्रत के दौरान फलाहार में बनाए चटपटी कच्चे केले की टिक्की

नवरात्रि (Navratri) का पावन पर्व जारी हैं जहां लगातार व्रत रखे जा रहे हैं। व्रत के दौरान फलाहार में क्या खाया जाए यह बहुत सोच-विचार कर बनाया जाना चाहिए। व्रत के दौरान ऐसी चीजों को बनाया जाना चाहिए जो स्वाद के साथ…

24GhanteOnline
September 27, 2025
2 min read

नवरात्रि (Navratri) का पावन पर्व जारी हैं जहां लगातार व्रत रखे जा रहे हैं। व्रत के दौरान फलाहार में क्या खाया जाए यह बहुत सोच-विचार कर बनाया जाना चाहिए। व्रत के दौरान ऐसी चीजों को बनाया जाना चाहिए जो स्वाद के साथ सेहतमंद भी रहें और आपको एनर्जेटिक बनाए रखें। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं चटपटी कच्चे केले की टिक्की (Kachche Kela Tikkis)  बनाने की रेसिपी। इसका वन डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। जानते हैं इसकी रेसिपी।

कच्चे केले की टिक्की (Kachche Kela Tikkis) बनाने की सामग्री


- 6 कच्चे केले
- 2 चम्मच कुट्टू का आटा
- 4 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- 1/2 चम्मच काली मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 1/2 टीस्पून तिल
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- तेल तलने के लिए
- बारीक कटी धनियापत्ती

कच्चे केले की टिक्की (Kachche Kela Tikkis) बनाने की विधि


- सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में पानी डालकर गर्म करें।
- पानी के गर्म होते ही कच्चे केले को डालकर उबाल लें ।
- केले को मुलायम होने तक उबालें।
- जब केले उबल जाएं तो पानी से निकाल कर इसे ठंडा कर लें। इसका छिलका उतार लें और मैश करें।
- एक बाउल में केले के साथ लाल मिर्च पाउडर, कु्ट्टू का आटा, नींबू का रस, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें ।
- अब इस मिश्रण से छोटी लोई लेकर हल्के हाथों से दबाते हुए टिक्की का आकार दे दें।
- मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें।
- तेल के गर्म होते ही टिक्की को सुनहरा होने तक दोनों तरफ से फ्राई कर लें।
- तैयार कच्चे केले ​की टिक्की (Kachche Kela Tikkis) को सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।