संगम में स्नान करना मोक्ष प्राप्ति जैसा अनुभव : ज्योतिरादित्य सिंधिया
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज की पावन धरा स्थित त्रिवेणी संगम स्थली पर आयोजित हो रहे अबतक के सबसे बड़े धार्मिक-सांस्कृतिक समागम में 48 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। माघी पूर्णिमा के दूसरे दिन भी…
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज की पावन धरा स्थित त्रिवेणी संगम स्थली पर आयोजित हो रहे अबतक के सबसे बड़े धार्मिक-सांस्कृतिक समागम में 48 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। माघी पूर्णिमा के दूसरे दिन भी महाकुम्भ (Maha Kumbh) में स्नान के लिए आने वाले आस्थावानों का अटूट रेला देखा गया। इसके अलावा देश की दिग्गज हस्तियां भी मां गंगा, यमुना और पवित्र सरस्वती के संगम में स्नानकर पुण्य बटोर रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने भी संगम स्नान कर लोक कल्याण की कामना की। उन्होंने स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हुए कहा कि संगम में स्नान करना मोक्ष प्राप्ति जैसा अनुभव है। महाकुम्भ में प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कुम्भ कलश भेंट कर स्वागत किया।
पीएम मोदी और सीएम योगी का जताया आभार
केंद्रीय मंत्री सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस दिव्य और भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि युगों से पीढ़ियों को ऐसे क्षण का इंतजार रहता है, जब पूरी दुनिया के लोग संगम में आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। उन्होंने 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी को अलौकिक अनुभव बताया और महाकुम्भ में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।
सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने प्रयागराज से अपने पूर्वजों के ऐतिहासिक संबंध का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके पूर्वजों ने इस क्षेत्र को मुगल शासन से मुक्त कराकर आध्यात्मिक शक्तियों और मंदिरों के पुनर्निर्माण का कार्य किया था, जिससे यह स्थान उनके लिए भावनात्मक रूप से विशेष है।
सचिन पायलट ने भी किया महाकुम्भ में स्नान
पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के टोंक से कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने भी गुरुवार को संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान के उपरांत उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए महाकुम्भ को श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बताया। उन्होंने देश-प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली की कामना की।
प्रकाश जावड़ेकर ने की योगी सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए प्रयागराज महाकुम्भ में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा कि महाकुंभ में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां पूरी दुनिया ने बिना किसी शिकायत, भ्रम या मांग के ऐतिहासिक धार्मिक समागम देखा। जावड़ेकर ने लिखा कि पिछले हफ्ते, हमारे परिवार ने महाकुंभ में पवित्र स्नान किया। प्रयागराज में एक ‘मानव सागर’ उमड़ पड़ा। हर ओर केवल ‘हर हर गंगे’ के जयघोष गूंज रहे थे। योगी सरकार द्वारा की गई अतुलनीय व्यवस्थाओं के कारण कोई भी प्यासा, भूखा या आश्रय के बिना नहीं रहा। यह सब प्रेम, देखभाल और भक्ति से भरा हुआ था।
हर्ष सांघवी ने भी लगाई आस्था की डुबकी, महाकुम्भ मेला में सम्मिलित होकर संतों का लिया आशीर्वाद
गुजरात के गृह, उद्योग, परिवहन, युवा एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हर्ष सांघवी भी गुरुवार को महाकुम्भ के महासमागम का अंग बनने प्रयागराज पहुंचे। त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के साथ ही हर्ष सांघवी ने यहां बाकायदा विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान प्रसिद्ध एक्टर विक्की कौशल भी उनके साथ उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, हर्ष सांघवी ने सतुआ बाबा और जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी से मुलाकात कर उनका सानिध्य व आशीर्वाद प्राप्त किया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
