24 घण्टे ऑनलाइन

इतने दिन इस्तेमाल करें अपना टूथब्रश, दांतों में नहीं होंगी कई दिक्कतें

टूथब्रश (Toothbrush) दांतों की सफाई के लिए हर कोई इस्तेमाल करता है। ये अलग बात है कि बहुत लोगों को सही से ब्रश करने नहीं आता है तो कुछ लोग एक ही ब्रश को लंबे समय तक घिसते रहते हैं। ऐसे लोगों को ये पता नहीं होता कि ऐसा…

24GhanteOnline
July 4, 2026
2 min read

टूथब्रश (Toothbrush) दांतों की सफाई के लिए हर कोई इस्तेमाल करता है। ये अलग बात है कि बहुत लोगों को सही से ब्रश करने नहीं आता है तो कुछ लोग एक ही ब्रश को लंबे समय तक घिसते रहते हैं। ऐसे लोगों को ये पता नहीं होता कि ऐसा करना अपने ओरल हेल्थ के साथ खिलवाड़ हो सकता है। इसकी वजह से आपके दांत सही से साफ नहीं होंगे और दूसरा ये इंफेक्शन का कारण बन सकता है। इसलिए आपको जानना चाहिए कि कितने समय इस्तेमाल के बाद हमें अपना टूथब्रश (Toothbrush) चेंज कर देना चाहिए।

टूथब्रश (Toothbrush) को कितने समय इस्तेमाल के बाद फेंक देना चाहिए


American Dental Association की मानें तो, हर तीन महीने में टूथब्रश बदल लेना चाहिए। दरअसल, तीन महीने इस्तेमाल के बाद अक्सर  ब्रिसल्स टूटने लगते हैं और आपके दांतों की सफाई में कम प्रभावी हो जाते हैं। इसके अलावा ये बैक्टीरियल इंफेक्शन का भी कारण बन सकते हैं। क्योंकि समय के साथ हमारे टूथब्रश पर कीटाणु जमा हो जाते हैं और मुंह से जुड़ी कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

3 महीने में ब्रश (Toothbrush) नहीं बदला तो क्या होगा?


अगर आपने 3 महीने के बाद अपना ब्रश नहीं बदला तो, आपके टूथब्रश (Toothbrush) के ब्रिसल्स में भी बैक्टीरिया और फंगस विकसित हो सकते हैं। इसके बाद ये आपके मुंह में गंभीर इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं, जिससे आपको बार-बार माउथ अल्सर हो सकता है। साथ, कुछ फंगल इंफेक्शन की वजह से भी ये समस्या हो सकती है।

इतना ही नहीं, आपको अपने टूथब्रश को सही से रखने के बारे में भी जानना चाहिए। जैसे कि टूथब्रश को अन्य टूथब्रशों से दूर एक सीधा करके रखें। इस दौरान इसे अच्छी तरह से धो लें और सुखा लें। इतना ही नहीं, ट्रेवल करने के दौरान अपने टूथब्रश को ऊपर से कैप लगा कर रखें। ताकि, ये गंदा न हो और इंफेक्शन का कारण न बने।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।