24 घण्टे ऑनलाइन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगम में लगाई पावन डुबकी, सीएम योगी भी रहे संग

महाकुम्भ नगर। पवित्र त्रिवेणी संगम में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) ने सपरिवार आस्था की डुबकी लगाई। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ,…

24GhanteOnline
February 22, 2025
2 min read

महाकुम्भ नगर। पवित्र त्रिवेणी संगम में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) ने सपरिवार आस्था की डुबकी लगाई। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) , बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' और सतुआ बाबा संग भी संगम स्नान किया। वहीं नड्डा परिवार ने गंगा मइया को चुनरी अर्पित करके लोककल्याण की कामना भी की।

जेपी नड्डा (JP Nadda) परिवार समेत शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां महाकुम्भ नगर के त्रिवेणी संकुल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत सभी नेतागण अरैल घाट से फ्लोटिंग जेटी के जरिए संगम पहुंचे।

यहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अपने परिवार के साथ साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले भाजपा नेताओं संग सामूहिक रूप से संगम स्नान किया, तदोपरांत पत्नी एवं परिजनों संग विधि-विधान से संगम में पावन डुबकी लगाई।

इस दौरान संगम स्नान करने पहुंची जनता ने भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जय श्रीराम और गंगा मइया की जय के जयघोष से अभिवावदन किया।

स्नानोपरांत नड्डा परिवार, सीएम योगी और बीजेपी के अन्य नेताओं ने विधि-विधान के साथ मां गंगा की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता के कल्याण की कामना की। यहां से सभी नेतागण बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां लेटे हनुमान जी की साविधि पूजा-अर्चना की। वहीं इसके बाद सभी ने अक्षयवट के भी दर्शन-पूजन किये।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…