JEE Main पेपर 2 परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी JEE Main सेशन 1 के पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वो जेईई मेन की ऑफिशियल…
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी JEE Main सेशन 1 के पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वो जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आंसर-की देखने के लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
उम्मीदवार 15 फरवरी यानी आज से आंसर-की को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें हर आपत्ति पर 200 रुपये का भुगतान करना होगा। यह विंडो 16 फरवरी को रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराने के बाद सब्जेक्ट एक्सपर्ट अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा करेंगे और अगर आपत्तियां वैलिड पाई जाती हैं तो आंसर-की में संशोधन किया जाएगा और उसके बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।
ध्यान रहे, एनटीए अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से यह नहीं बताएगा कि उनकी आपत्तियां स्वीकार की गई हैं या अस्वीकृत कर दी गई हैं। जेईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट फाइनल आंसर-की के आधार पर ही तैयार किया जाएगा और जारी किया जाएगा। जेईई मेन सेशन 1 के पेपर 2 की परीक्षा 30 जनवरी को आयोजित की गई थी। वहीं, पेपर 1 (बीई/बीटेक) का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है।
JEE Main 2025 Paper 2 ऐसे चेक करें आंसर-की
- सबसे पहले JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- फिर पेपर 2 आंसर-की लिंक खोलें।
- उसके बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करें और प्रश्नों और अपनी प्रतिक्रियाओं के साथ आंसर-की की जांच करें।
अगर दो अभ्यर्थियों को JEE Main पेपर 2 परीक्षा में समान स्कोर मिलता है, तो इस मामले का समाधान ऐसे किया जाएगा:
पेपर 2A (BArch) के लिए
- मैथ्स में एनटीए स्कोर के आधार पर
- एप्टीट्यूड टेस्ट में एनटीए स्कोर के आधार पर
- ड्राइंग टेस्ट में एनटीए स्कोर के आधार पर
- सभी विषयों में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार के आधार पर
-मैथ्स (पार्ट-1) में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार के आधार पर
- एप्टीट्यूड टेस्ट (पार्ट-2) में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार के आधार पर
- अगर इसके बाद भी स्कोर बराबरी पर बना रहता है तो अभ्यर्थियों को समान रैंक दी जाएगी।
पेपर 2बी (बीप्लानिंग) के लिए
- मैथ्स में एनटीए स्कोर के आधार पर
- एप्टीट्यूड टेस्ट में एनटीए स्कोर के आधार पर
- योजना आधारित प्रश्नों में एनटीए स्कोर के आधार पर
- सभी विषयों में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार के आधार पर
- मैथ्स (पार्ट-1) में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार के आधार पर
- एप्टीट्यूड टेस्ट (पार्ट-2) में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार के आधार पर
- योजना आधारित प्रश्न (पार्ट-3) में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार के आधार पर
- अगर इसके बाद भी स्कोर बराबरी पर बना रहता है तो अभ्यर्थियों को समान रैंक दी जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in देख सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
