JEE Main 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर- की जारी, ऐसे करें चेक
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main) 2026 सेशन की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। NTA ने सोमवार दोपहर को जेईई मेन 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर-की जारी की है। इसमे NTA ने कुल 9 सवाल ड्राॅप किए हैं।…
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main) 2026 सेशन की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। NTA ने सोमवार दोपहर को जेईई मेन 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर-की जारी की है। इसमे NTA ने कुल 9 सवाल ड्राॅप किए हैं। ऐसे में अब जेईई मेन 2026 सेशन 1 के कैंडिडेट्स को बोनस नंबर मिलेंगे। बोनस नंबर के तौर पर कुल 36 नंबर कैंडिडेट्स को दिए जाएंगे। ऐसे में जेईई मेन 2026 सेशन 1 के रिजल्ट कटऑफ पर इसका असर पड़ेगा। रिजल्ट सोमवार शाम को प्रस्तावित है।
आइए जानते हैं कि कैसे JEE Main 2026 सेशन 1 की आंसर-की चेक कर सकते हैं? जानते हैं कि NTA ने कौन से पेपर से 9 सवाल ड्राॅप किए हैं? यानी किन कैंडिडेट्स को बोनस नंबर का फायदा मिलेगा? रिजल्ट कटऑफ पर संभावित असर की भी बात करेंगे।
ऐसे चेक कर सकते हैं आंंसर-की
- JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज खुलेगा। उसमें दिख रहे Final Answer Keys of JEE(Main)-2026 [Session-I] [Paper-I (B.E. / B.Tech)]’ लिंक पर क्लिक करें।
- नया वेब पेज खुलेगा। उसमें दिख रहे फाइनल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- फाइनल आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगी, इसे चेक कर सकते हैं।
- भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड या प्रिंट की जा सकती है।
पेपर 1 से 9 सवाल ड्राॅप, 36 बाेनस नंबर
NTA ने JEE Main 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर-की जारी की है। NTA ने फाइनल आसंर-की से 9 सवाल ड्राॅप किए हैं। ये 9 सवाल जेईई मेन 2026 सेशन 1 के पेपर-1 यानी बीई/बीटेक के पेपर से हटाए गए हैं। अब इन हटाए गए सवालों के बदले बोनस नंबर दिए जाएंगे। एक सवाल के बदले 4 बोनस नंबर देने का नियम है। इस तरह 9 सवाल हटाए जाने के बाद 36 बाेनस नंबर दिए जाएंगे।
हालांकि कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 17 सवालों पर आपत्तियां जताई थी। कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 10 सवालों को पूरी तरह से गलत बताया था तो वहीं 7 सवालों को तकनीकी रूप से गलत बताया था। इसके बार में NTA को सूचित किया था। कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 10 सवालों के बदले बोनस नंबर की मांग की थी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
