अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा ने बेटे संग लगाई पावन डुबकी
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) का भव्य आयोजन जारी है और इसमें श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है। अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा (Jaya Prada) ने रविवार को अपने बेटे संग त्रिवेणी संगम में…
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) का भव्य आयोजन जारी है और इसमें श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है। अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा (Jaya Prada) ने रविवार को अपने बेटे संग त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई। उन्होंने कुम्भ मेले में पहुंचकर अपनी खुशी जाहिर की और केंद्र एवं राज्य सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना की।
श्रद्धालुओं की आस्था का अद्भुत नजारा
जया प्रदा (Jaya Prada) ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। लाखों श्रद्धालु जिस भक्ति और श्रद्धा के साथ त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं, वह देखने लायक है।" उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा, "सरकार ने जिस तरह से सभी भक्तों के लिए शानदार व्यवस्थाएं की हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है।"
श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित इंतजाम
महाकुम्भ 2025 में सुरक्षा, सफाई, परिवहन और अन्य सुविधाओं को लेकर इस बार विशेष ध्यान दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा जगह-जगह कैंप, स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षा बलों की तैनाती और ट्रैफिक प्रबंधन के इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
महाकुम्भ के आयोजन को लेकर देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज आ रहे हैं। इसमें फिल्मी सितारों की साथ ही राजनीति से जुड़े लोगों की भी बड़ी संख्या है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
