24 घण्टे ऑनलाइन

'क्या ममता कुलकर्णी किन्नर हैं…’ एक्ट्रेस महामंडलेश्वर बनीं तो बरसीं जगद्गुरु हिमांगी सखी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, जहां लाखों श्रद्धालु रोजाना आस्था की डूबकी लगाने पहुंच रहे हैं। महाकुंभ में एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) के महामंडलेश्वर बनने को लेकर चर्चा है, जिस पर…

24GhanteOnline
January 26, 2025
2 min read

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, जहां लाखों श्रद्धालु रोजाना आस्था की डूबकी लगाने पहुंच रहे हैं। महाकुंभ में एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) के महामंडलेश्वर बनने को लेकर चर्चा है, जिस पर साधु-संतों ने नाराजगी जताई है।

किन्नर अखाड़े में ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) को गोपनीय तरीके से अचानक महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर महाकुंभ में विवाद खड़ा हो गया है। महाकुंभ में धर्मगुरुओं ने इस पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि धर्म-परंपरा की अनदेखी की गई है। शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि ममता कुलकर्णी पर गंभीर आरोप लगे हैं। बिना इसकी जांच किए और परंपरा का पालन किए बिना महामंडलेश्वर जैसे पद पर उन्हें बैठा देना सनातन धर्म का मजाक है।

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी बनी सन्यासी, किन्नर अखाड़े से ली दीक्षा; मिलेगा नया नाम


उन्होंने किन्नर के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर आरोप लगाया है कि वह सनातनधर्म को ठेस पहुंचा रहे हैं। ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाने पर किन्नर समाज में भी गहरी नाराजगी है। महिला अखाड़े की किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है। हिमांगी सखी ने कहा कि किन्नर अखाड़ा तो किन्नर समाज के लिए बना था। ऐसे में गैर किन्नर कैसे उस अखाड़े से किन्नर महामंडलेश्वर बन सकती हैं।

क्या ममता कुलकर्णी भी किन्नर हैं


उन्होंने आगे कहा कि किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को यह बताना होगा कि क्या ममता कुलकर्णी भी किन्नर हैं। यह भी जवाब देना होगा कि ममता (Mamta Kulkarni) का पूर्ण मुंडन कराए बिना कैसे उनका पिंडदान स्वीकार्य है। किन्नर अखाड़े के इस फैसले से सनातन धर्म की भावनाएं आहत हुई हैं और वह इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…