24 घण्टे ऑनलाइन

सर्दियों में लड़कों का फैशन सिंबल बनती हैं जैकेट

सर्दियों (Winter) के मौसम में खुद के स्टाइल Styles को बरकरार रखने की चिंता सिर्फ लड़कियों को ही नहीं बल्कि लड़को को भी होती है । ऐसे में अक्सर लड़के स्टाइलिश लगने के लिए जैकेट्स (Jackets) और कोट्स (Coats) पहनना पसंद करते…

24GhanteOnline
December 23, 2025
2 min read
सर्दियों में लड़कों का फैशन सिंबल बनती हैं जैकेट

सर्दियों (Winter) के मौसम में खुद के स्टाइल Styles को बरकरार रखने की चिंता सिर्फ लड़कियों को ही नहीं बल्कि लड़को को भी होती है । ऐसे में अक्सर लड़के स्टाइलिश लगने के लिए जैकेट्स (Jackets) और कोट्स (Coats) पहनना पसंद करते हैं। अगर आपके पास भी विंटर जैकेट्स का कलेक्शन करना अच्छा लगता है, तो आज हम आपको लड़को के लिए खास और डिफरेंट डिजाइन की विंटर जैकेट्स के बारे में बता रहे हैं। जो आपको ठंड से बचाने के साथ स्टाइलिश लुक भी बरकरार रखने में मदद करेंगी।


 

different designs of men jacket,types of jackets for men,jacket  is fashion symbol for men,fashion tips,fashion trends ,जैकेट फैशन , फैशन टिप्स, फैशन ट्रेंड्स

लेदर जैकेट (Jacket )

लैदर यानि चमड़े से बनी जैकेट आपको ठंड से बचाने के साथ स्टाइलिश और बोल्ड लुक बनाने में भी बेहद कारगर होती है। लड़के काली लेदर जैकेट के अलावा मैरून, ब्राउन, ब्लू आदि कलर में भी ले सकते हैं। आप लेदर जैकेट को लेदर पैंट, डेनिम्स, हाई बूट्स, स्टिललेट्स के साथ पहन सकते हैं। लैदर जैकेट्स सफर के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन होती हैं।

डेनिम जैकेट (Jacket)

डेनिम जैकेट लड़कियों की तरह लड़कों के बीच भी बेहद पॉपुलर रहती है। इस लाइट वेट जैकेट को लड़के के अक्सर कॉलेज टाइम में बाइक चलाते समय पहनना पसंद करते हैं। अगर आपको भी डेनिम लुक अच्छा लगता है, तो इन सर्दियों में खुद को परफेक्ट और स्टाइलिश बनाने के लिए एक डेनिम जैकेट जरुर ले लें। डेनिम जैकेट को आप शर्ट और टी शर्ट दोनों के साथ टीमअप कर सकते हैं। क्लब नाइट्स, कैज़ुअल आउटिंग्स, और इवनिंग पार्टीज़ ट्राउज़र और डेनिम जींस के साथ बेहद कूल लुक देती है।


different designs of men jacket,types of jackets for men,jacket  is fashion symbol for men,fashion tips,fashion trends ,जैकेट फैशन , फैशन टिप्स, फैशन ट्रेंड्स

स्वेट जैकेट (Jacket )

स्वेट जैकेट लड़कों में बहुत ज्यादा पॉपुलर हैं, इन्हें आप गुलाबी सर्दी यानि हल्की सर्दी में पहन सकते हैं। ये सर्दियों में वर्कआउट और कैजुअल लुक के लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगी। ये कंफर्टेबल होने के साथ बेहद गर्म होती है। ये ऊन, नायलॉन, पॉलीस्टर, ऊन, विस्कोस, कपास को मिलाकर बनाई जाती है। आप इसे जिम और वर्कआउट, नाइटवियर, स्लीपओवर वियर के तौर पर भी पहन सकते हैं।

ब्लेज़र

ब्लेज़र वैसे तो एक फॉर्मल वियर में आती है, लेकिन लड़के इसे कैजुअल लुक के लिए भी पहनना पसंद करते हैँ। इसकी खासियत है कि ये शर्ट, टी शर्ट सभी के लिए एक परफेक्ट अपर लेयर साबित होती है। आप इसे फार्मल और कैजुअल मीटिंग्स में आसानी से कैरी कर सकते हैं। ये पहनने में बहुत ही कंफर्टेबल होने के साथ एक डिसेंट लुक देते है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…