ISRO ने जारी की महाकुंभ नगर में टेंट सिटी और संगम की तस्वीरें, ऐसा दिखता है अंतरिक्ष से नजारा
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ (Maha Kumbh) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु इस पावन पर्व में हिस्सा लेने आ रहे हैं। यही नहीं विदेशों से भी कई लोग यहां आए हैं। इस समय यहां…
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ (Maha Kumbh) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु इस पावन पर्व में हिस्सा लेने आ रहे हैं। यही नहीं विदेशों से भी कई लोग यहां आए हैं। इस समय यहां का नजारा देखने लायक है। इस बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बुधवार 22 जनवरी को महाकुंभ नगर में टेंट सिटी की पहले और बाद की उपग्रह तस्वीरें जारी कीं, जो महाकुंभ की भव्यता की झलक दिखाती हैं।
सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों में त्रिवेणी संगम के पास मेले में बनाए गए विशाल बुनियादी ढांचे को दिखाया गया है। ये तस्वीरें EOS-04 (RISAT-1A) C बैंड माइक्रोवेव सैटेलाइट द्वारा ली गई हैं। अंतरिक्ष से इसरो की तस्वीरें दिखाती हैं कि महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया और विशाल मेला लगा है।
Maha Kumbh Tent City, Prayagraj, India as viewed by EOS-04 (RISAT-1A) satellite. 🛰️#MahaKumbh2025 #ISRO pic.twitter.com/J9nT6leYIJ
— ISRO InSight (@ISROSight) January 22, 2025
टेंट सिटी और संगम की तस्वीरें
ISRO ने एक बयान में कहा है कि ईओएस-04 (आरआईसैट-1ए) सी बैंड माइक्रोवेव सैटेलाइट की टाइम सीरीज तस्वीरें (15 सितंबर 2023 और 29 दिसंबर 2024)… महाकुंभ मेला 2025 के लिए स्थापित की जाने वाली टेंट सिटी (संरचनाओं और सड़कों का लेआउट) के विवरण के साथ-साथ पीपा पुलों और सहायक बुनियादी ढांचे के नेटवर्क पर अनूठी जानकारी प्रदान करती हैं।
तीन अलग-अलग तारीखों पर ली गई तस्वीरें
सैटेलाइट द्वारा खींची गईं इन तस्वीरों में प्रयागराज में भारत की आकृति वाले शिवालय पार्क का निर्माण दिखाया गया है, जो 12 एकड़ भूमि में फैला है और इसे प्रमुख आकर्षण के रूप में डिजाइन किया गया है। तीन अलग-अलग तारीखों पर ली गई तस्वीरों में इस महत्वपूर्ण स्थल के निर्माण को दिखाया गया है। राष्ट्रीय सुदूर संवेदी केंद्र (NSRC) की वेबसाइट पर, त्रिवेणी संगम की टाइम सीरीज तस्वीरें भी साझा की गईं, जिनसे सितंबर 2023 और 29 दिसंबर, 2024 को ली गईं तस्वीरों में अंतर दिखाई देताहै।
नेताजी का जीवन साहस, निष्ठा और निस्वार्थ सेवा की मिसाल: सीएम योगी
महाकुंभ के दौरान संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए दुनिया भर से करोड़ों लोग आ रहे हैं। महाकुंभ हर 12 साल में आयोजित होने वाला एक बड़ा धार्मिक आयोजन है। इसका आयोजन बीते 13 जनवरी से शुरू हुआ था जो 26 फरवरी तक 45 दिन चलेगा। एक आंकड़े के मुताबिक अब तक आठ करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्री संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
