24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुम्भ आकर हो रहा सनातनी होने का गौरव: ईशा गुप्ता

महाकुम्भ नगर। भारतीय अभिनेत्री और मॉडल ईशा गुप्ता (Isha Gupta) भी गुरुवार को आस्था की डुबकी लगाने महाकुम्भ (Maha Kumbh) पहुंचीं। उन्होंने महाकुम्भ में की गई व्यवस्थाओं को लेकर योगिनसरकर की तारीफ की और कहा कि यहां आकर…

24GhanteOnline
February 6, 2025
2 min read

महाकुम्भ नगर। भारतीय अभिनेत्री और मॉडल ईशा गुप्ता (Isha Gupta) भी गुरुवार को आस्था की डुबकी लगाने महाकुम्भ (Maha Kumbh) पहुंचीं। उन्होंने महाकुम्भ में की गई व्यवस्थाओं को लेकर योगिनसरकर की तारीफ की और कहा कि यहां आकर उन्हें सनातनी होने पर गौरव की अनुभूति हो रही है।

महाकुंभ 2025 में अपनी उपस्थिति को लेकर ईशा गुप्ता ने कहा कि मैं यहां एक बॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक सनातनी के रूप में आई हूं। बॉलीवुड एक्टर्स का काम एक्टिंग करना है, लेकिन भारतीय होने के नाते यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

पूरे विश्व में नहीं हो सकता इतना बड़ा आयोजन


ईशा गुप्ता (Isha Gupta) ने कहा की महाकुम्भ में व्यवस्था बहुत अच्छी रही है। 144 साल में यह अवसर आया है। मोदी और योगी जी ने इस आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने के लिए काफी मेहनत की है। मुझे नहीं लगता कि इतना बड़ा आयोजन इतनी सारी व्यवस्थाओं के साथ पूरे विश्व में कहीं भी हो पाएगा। पूरी दुनिया में लोग जानते हैं कि भारत जैसी आस्था किसी और देश में नहीं। महाकुंभ के माध्यम से आज पूरी दुनिया इसका अनुभव कर रही है।

हर हर महादेव का नारा लगाकर चले आइए


उन्होंने (Isha Gupta) कहा कि हम बचपन से मूवी तक में देखते रहे हैं कि यहां महाकुम्भ में आकर लोग खो जाते हैं। लेकिन इस बार इतनी ऑर्गेनाइज व्यवस्था रही है कि लोग इस पर रील बनाकर प्रशंसा कर रहे हैं। व्यवस्था इतनी सुदृढ़ है कि लोग स्वत: ही लाइन से आ और जा रहे हैं।

किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। उन्होंने अपील की कि यदि आप सनातन धर्म को फॉलो करते हैं तो हर हर महादेव का नारा लगाकर यहां चले आइए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…