24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुम्भ 2025: आपदा प्रबंधन के लिए योगी सरकार का मास्टर प्लान

महाकुम्भ नगर। मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में विख्यात महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को आपदा मुक्त संपन्न करने के लिए योगी सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने और उससे निपटने के…

24GhanteOnline
January 1, 2025
2 min read

महाकुम्भ नगर। मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में विख्यात महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को आपदा मुक्त संपन्न करने के लिए योगी सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने और उससे निपटने के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित और सक्षम फोर्स को तैनात कर दिया गया है। इसी क्रम में अब क्विक रिस्पॉन्स के साथ ही जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम (IRS) का गठन किया गया है। इसके तहत, मंडल, जनपद और मेला स्तर पर जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। मेला क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी आपात स्थिति या आपदा के घटित होने पर रिस्पांसिबिल टीम तत्काल क्रियाशील हो जाएगी।

मण्डलायुक्त होंगे रिस्पॉन्सिबल अधिकारी


योगी सरकार के राजस्व विभाग द्वारा आईआरएस का गठन किया गया है। इसमें प्रयागराज मंडल के तहत
मण्डलायुक्त, प्रयागराज एवं अध्यक्ष, प्रयागराज मेला प्राधिकरण को रिस्पॉन्सिबल अधिकारी बनाया गया है। वहीं, पुलिस आयुक्त, प्रयागराज को सुरक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह, जनपद स्तर पर जिला मजिस्ट्रेट, प्रयागराज एवं अध्यक्ष, डीडीएमए, प्रयागराज को इंसिडेंट कमाण्डर, अपर जिलाधिकारी को डिप्टी इंसिडेंट कमाण्डर और डीसीपी नगर, प्रयागराज को सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

मेला क्षेत्र के लिए मेलाधिकारी होंगे इंसिडेंट कमाण्डर


मेला क्षेत्र के लिए मेला अधिकारी को इंसिडेंट कमाण्डर मेला क्षेत्र नियुक्त किया गया है। सहायक मेला अधिकारी को उप इंसिडेंट कमाण्डर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुंभ मेला को सुरक्षा अधिकारी, एसडीएम सेक्टर को इसिडेंट कमाण्डर मेला सेक्टर और एडिशनल एसपी/डिप्टी एसपी, सेक्टर को सुरक्षा अधिकारी मेला सेक्टर निर्धारित किया गया है। इन सभी का मुख्य कार्य आपदा की स्थिति में तुरंत क्रियाशील होना होगा।

जारी हुई अधिसूचना


प्रमुख सचिव पी गुरुप्रसाद की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार, महाकुम्भ 2025, प्रयागराज के सुचारू संचालन के लिए मेले के आयोजन के दौरान किसी भी आपदा पर त्वरित, कुशल एवं प्रभावी गति से कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के लिए संगठनातमक संरचना के अनुसार प्रत्येक हितधारक/उत्तरदाता की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को स्पष्ट किए जाने के उद्देश्य से इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम (IRS) को महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला जनपद क्षेत्र के लिए गठित किया गया है।

योगी सरकार के प्रयास से यूपी में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग बन रहा आत्मनिर्भरता का आधार


मेला क्षेत्र के अन्तर्गत किसी आपात स्थिति/आपदा के घटित होने पर यह रिस्पांसिबिल टीम क्रियाशील रहेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…