24 घण्टे ऑनलाइन

इन टिप्स से अपने गार्डन को कीड़ों से बचाएं

पेड़ पौधों को उचित देखभाल की जरूरत होती है। अगर इनकी सही देखभाल न हो तो यह सुखने और मुरझाने लगते हैं। इसके अलावा कीड़े (Insects) लगने की वजह से इनकी जड़े खराब होने लगती है। वैसे बागवानी का शौक रखने वाले लोगों के पास इस…

24GhanteOnline
January 6, 2026
3 min read

पेड़ पौधों को उचित देखभाल की जरूरत होती है। अगर इनकी सही देखभाल न हो तो यह सुखने और मुरझाने लगते हैं। इसके अलावा कीड़े (Insects) लगने की वजह से इनकी जड़े खराब होने लगती है। वैसे बागवानी का शौक रखने वाले लोगों के पास इस तरह की समस्याओं से निपटने के ढेरों तरीके होते हैं। ऐसे ही कुछ आसान और बेहतर उपाय हम यहां इस लेख में आपको बताएंगे। अगर आपके पौधों में भी कीड़े (Insects ) लग रहे हैं तो उन्हें बचाने के लिए आप नीचे दिए हुए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। कम खर्च में ही आप अपने गार्डन को सुंदर और हरा भरा रख सकते हैं।

नीम के पानी का स्प्रे


नीम की पत्तियों के अनगिनत फायदे होते हैं। यह कीटनाशक होते हैं। आप नीम के पत्ते अनाज और कपड़ों के बीच भी रख सकते हैं। अगर आपके पौधे में कीड़े लग गए हैं तो आप नीम की पत्तियों को उबाल कर उसका पानी हर हफ्ते पौधे की जड़ में डालें। आप चाहें तो उबले हुए नीम के पानी का पौधों पर स्प्रे भी कर सकते हैं।

दालचीनी से दूर रहेंगे कीड़े


दालचीनी केवल एक गरम मसाला नहीं है बल्कि यह अपने एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल प्रॉपर्टीज़ के लिए भी जाना जाता है। छोटे और नए पौधों को बचाने के लिए आप दालचीनी के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको कीड़े नज़र आ रहे हैं तो आप पौधों पर दालचीनी पाउडर छिड़क दें।

जानिए गार्डनिंग के हेल्थ बेनिफिट्स, हाई ब्लड प्रेशर और इम्यून सिस्टम में भी करता है मददजानिए गार्डनिंग के हेल्थ बेनिफिट्स, हाई ब्लड प्रेशर और इम्यून सिस्टम में भी करता है मदद

पानी में हिंग मिलाकर डालें


सिर्फ एक चुटकी हिंग आपके पौधों को कीड़ों से सुरक्षित रख सकता है। जी हां इसके लिए आपको केवल एक गिलास पानी में एक चुटकी हिंग डालकर करीब 2 से 3 घंटे तक छोड़ना होगा। इसके बाद आप पानी को छानकर उसका इस्तेमाल पौधों पर कर सकते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर सी-विड फर्टिलाइजर का गार्डनिंग में कुछ यूं करें उपयोगपोषक तत्वों से भरपूर सी-विड फर्टिलाइजर का गार्डनिंग में कुछ यूं करें उपयोग

नमक भी है असरदार


जिस तरह बिना नमक के खाने का स्वाद अधूरा रहता है, ठीक उसी तरह पौधों के लिए नमक बहुत ही फायदेमंद होता है। नमक को पानी में मिलाकर स्प्रे करने से पौधे हरे भरे रहेंगे। यह मैग्नीशियम को बढ़ाता है और पौधों को पोषक तत्वों को लेने में भी सहायता करता है।

बेकिंग सोडा से बनाएं फंगीसाइड


बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कई तरह के पौधों पर किया जा सकता है और यह बेहद असरदार भी होता है। यह पौधों को फंगल बीमारियों और कीड़ों से दूर रखता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…