महाकुम्भ में समाज कल्याण विभाग की पहल, 95 वृद्धजनों को संगम में कराया पावन स्नान
महाकुम्भ नगर। योगी सरकार समाज के हर वर्ग की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग ने मंगलवार को 95 निराश्रित वृद्धजनों को महाकुम्भ में पावन स्नान कराया। ये…
महाकुम्भ नगर। योगी सरकार समाज के हर वर्ग की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग ने मंगलवार को 95 निराश्रित वृद्धजनों को महाकुम्भ में पावन स्नान कराया। ये वृद्धजन देवरिया, बहराइच, अमरोहा और बिजनौर जनपद के वृद्धाश्रम में निवास करते हैं। सभी वरिष्ठजनों को उनके जनपदों से विभागीय अधिकारी बस द्वारा कुम्भ (Maha Kumbh) क्षेत्र में बने समाज कल्याण के अस्थायी आश्रम तक लेकर आए।
पहली बार बनाया 100 बेड का अस्थायी आश्रम
समाज कल्याण विभाग ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) क्षेत्र में पहली बार वरिष्ठजनों के लिए 100 बेड की क्षमता वाला आश्रम स्थापित किया है। यहां निःशुल्क भोजन, ठहरने और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की गई है। वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कैंप में डॉक्टर भी तैनात किए गए हैं।
योग, ध्यान और भजन-कीर्तन से आध्यात्मिक अनुभव
आश्रम में रहने वाले वृद्धजन दिन की शुरुआत योग और ध्यान से करते हैं, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बना रहे। सायं को भजन-कीर्तन का आयोजन होता है, जिससे उन्हें आध्यात्मिक शांति मिल रही है।
समाज में समानता और समरसता का संदेश
समाज कल्याण विभाग के इस प्रयास से वरिष्ठजनों को महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आस्था और सम्मान से जुड़ने का अवसर मिला है। यह पहल सामाजिक समरसता और सेवा भाव का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
