24 घण्टे ऑनलाइन

हिमाचल के मुख्यमंत्री से लेकर उद्योगपतियों और श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

महाकुम्भनगर। प्रयागराज महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) का पावन पर्व आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति की अद्भुत झलक प्रस्तुत कर रहा है। संगम तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है, जहां आमजन से लेकर राजनेता, उद्योगपति और…

24GhanteOnline
February 26, 2025
3 min read

महाकुम्भनगर। प्रयागराज महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) का पावन पर्व आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति की अद्भुत झलक प्रस्तुत कर रहा है। संगम तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है, जहां आमजन से लेकर राजनेता, उद्योगपति और फिल्मी सितारे तक पुण्य अर्जित करने पहुंच रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति, रिलायंस इंडस्ट्रीज की ईशा अंबानी, अभिनेत्री रवीना टंडन और कई अन्य गणमान्य लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।महाशिवरात्रि से पहले संगम तट पर उमड़ी भीड़, भक्तों के अटूट विश्वास और दिव्यता की झलक बयां कर रही है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया संगम स्नान


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने परिवार संग त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “मैंने देश और प्रदेश की शांति के लिए प्रार्थना की है।” उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर ने कहा, “यह हमारे हिंदू धर्म का संगम है, यहां आकर बहुत अच्छा लगा।”

ओडिशा के राज्यपाल ने भी लिया पवित्र स्नान


ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने भी त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने कहा, “यह एक अद्भुत अनुभव है और यूपी सरकार ने बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की हैं।”

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने भी लगाई आस्था का डुबकी


रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की बोर्ड सदस्य ईशा अंबानी पीरामल और उनके पति आनंद पीरामल ने भी त्रिवेणी संगम में स्नान किया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती जी के साथ उन्होंने पवन स्नान किया। इस दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी आस्था की डुबकी लगाई और महाकुम्भ में अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

JMM नेता महुआ माजी ने की व्यवस्थाओं की सराहना


झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की नेता महुआ माझी ने भी त्रिवेणी संगम में स्नान किया और कहा, “यह आस्था का पर्व है… हम आज आए हैं क्योंकि कल महाशिवरात्रि है और भीड़ बहुत बढ़ जाएगी। व्यवस्थाएं अच्छी हैं और इतने बड़े जनसमूह को संभालना एक बड़ी जिम्मेदारी है।”

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने भी लगाई आस्था की डुबकी


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी धर्म, अध्यात्म, आस्था एवं संस्कृति के महासमागम महाकुम्भ में सपरिवार सम्मिलित होते हुए आस्था की डुबकी लगाई। जप, तप एवं साधना की पुण्य स्थली तीर्थराज प्रयाग में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रदेश अध्यक्ष को कुम्भ कलश भेंट कर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने संगम दर्शन के साथ ही बड़े हनुमान जी एवं अक्षयवट का दर्शन कर लोक कल्याण एवं पुण्य की कामना की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…