24 घण्टे ऑनलाइन

ऐसे बढ़ाएं आंखों की खूबसूरती

महिलाएं अपनी सुंदरता के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं और इसके लिए वे मेकअप का सहारा लेती हैं। महिलाएं सबसे ज्यादा ध्यान अपनी आंखों पर देती हैं और उन्हें आकर्षक बनाने के लिए आईलाइनर (eyeliner) उपयोग में लेती हैं। आई लाइनर…

24GhanteOnline
June 28, 2026
3 min read

महिलाएं अपनी सुंदरता के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं और इसके लिए वे मेकअप का सहारा लेती हैं। महिलाएं सबसे ज्यादा ध्यान अपनी आंखों पर देती हैं और उन्हें आकर्षक बनाने के लिए आईलाइनर (eyeliner) उपयोग में लेती हैं।

आई लाइनर (eyeliner) की मदद से आंखों को नया और आकर्षक लुक मिलता हैं। लेकिन कई लड़कियां इसका सही इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं जिससे वह लुक नहीं मिल पाता हैं।

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए आईलाइनर (eyeliner) लगाते समय ध्यान रखने वाले नियमों की जानकारी देने जा रहे हैं।

जब पहली बार लगाएं काजल

आपने देखा होगा जब कोई पहली बार आईलाइनर लगाता है तो उसके हाथ से स्थिर नहीं रहते हैं। जिसकी वजह से काजल के फैलने का डर रहता है। इसीलिए एक्सपर्ट शुरुआत में पेंसिल का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। आप शुरुआत में वाटर प्रूफ और स्मज प्रूफ पेंसिल का ही प्रयोग करें। सबसे पहले आंख के भारी कोने से लेकर अंदरूनी कोने तक एक रेखा खींचें। अगर आपको थिक लाइनर पसंद है तो मोटी रेखा खींचें। अब आंखों के कोने से अंदरूनी कोने में मोटी रेखा से पतली रेखा की एक लाइन खींचें और सूखने के लिए छोड़ दें।

अगर आपकी आंखें छोटी है तो

अगर आप अपनी आंखों को बड़ा दिखाना चाहते हैं तो आंखों के निचले हिस्से और ऊपरी हिस्से पर आईलाइनर की दोनों रेखाओं को आपस में जोड़ें। इससे आपकी आंखे बड़ी दिखेगी। वॉटर लाइन के किनारे पर आप कॉल का प्रयोग ना करें। वरना आपकी आंखें छोटी है तो इसके लिए आप सफेद या बेज रंग की आईलाइनर पेंसिल का प्रयोग भी कर सकते हैं। इनका प्रयोग वॉटर लाइन पर करें, जिससे आपकी आंखे बड़ी नजर आएं।

मस्कारा के बाद लाइनर न लगाएं

हमेशा ध्यान दें मस्कारा आईलाइनर के बाद ही लगाया जाता है। अगर आप इसे पहले लगाएंगे तो आपका आई मेकअप खराब हो सकता है। आईलाइनर लगाते समय ध्यान रखें कि जिस वक्त आप आईलाइनर लगाएं उस वक्त आपकी आंखें खुली हों। अगर आपकी आंखें बंद रहेंगी तो उसके फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लगाते वक्त सावधानी बरतें। खासकर तब जब आपका आईलाइनर वाटरप्रूफ हो।

लिक्विड आईलाइनर के लिए

अगर आप अपनी आंखों को बड़ा और प्रभावशाली दिखाना चाहते हैं तो कोल लाइनर को वॉटर लाइन पर लगाएं। इसके लिए आप इस स्पंज टिप एप्लीकेटर आई लाइनर से पतली और थिक लाइन बना सकते हैं। इससे आप हमेशा स्मजप्रूफ, वाटर प्रूफ और लॉन्ग लास्टिक लाइनर का ही प्रयोग करें। बड़ी आंखों को डर्मैटिक और शानदार दिखाने के लिए इससे कारगर उपाय कुछ नहीं हो सकता।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…