24 घण्टे ऑनलाइन

पार्टी से पहले मिनटों में बढ़ाए चेहरे का निखार, आजमाए यह फेसपैक

लड़कियां अपनी खूबसूरती को बढ़ाने और चहरे पर निखार (Glow) पाने के लिए पार्लर जाकर महंगा फेशियल करवाती हैं। लेकिन आज हम आपके लिए घर पर बना एक ऐसा फेसपैक लेकर आए हैं जो मिनटों में बिना फेशियल के चेहरे का निखार (Glow) बढ़ाएगा।…

24GhanteOnline
July 18, 2026
2 min read
पार्टी से पहले मिनटों में बढ़ाए चेहरे का निखार, आजमाए यह फेसपैक

लड़कियां अपनी खूबसूरती को बढ़ाने और चहरे पर निखार (Glow) पाने के लिए पार्लर जाकर महंगा फेशियल करवाती हैं। लेकिन आज हम आपके लिए घर पर बना एक ऐसा फेसपैक लेकर आए हैं जो मिनटों में बिना फेशियल के चेहरे का निखार (Glow) बढ़ाएगा। यह फेस पैक चेहरे की अंदरूनी सफाई करते हुए डेड स्किन को दूर करता हैं और चेहरे पर ग्लो लाता है। इससे चहरे की कई समस्याओं जैसे पिंपल्स, झुर्रियां, झाइयां, पिगमेंटेशन, डार्क सर्कल्स जैसी समस्याएं आसानी से दूर की जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इस फेसपैक के बारे में।

आवश्यक सामग्री

एलोवेरा जैल - 1/2 चम्मच
खीरा जैल - 1/2 चम्मच
शहद - 1/2 चम्मच
मुल्तानी मिट्टी - 1/2 चम्मच
गुलाबजल - 1 चम्मच
चंदन पाउडर - 1/2 चम्मच
टमाटर का रस - 1/2 चम्मच


पैक बनाने की विधि

सबसे पहले बाउल में सारी सामग्री मिक्स करें। ध्यान रखें कि पेस्ट में गांठे ना बनें। अगर आपकी स्किन को टमाटर सूट नहीं करता तो आप नींबू का रस भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

सबसे पहले चेहरे को फेसवॉश से अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद 10 मिनट स्क्रब करके चेहरे को क्लीन कर लें। स्क्रब से डेड स्किन निकल जाएगी। इसके लिए आप मार्कीट या होममेड स्क्रब का यूज कर सकते हैं। इसके बाद पैक की मोटी परत चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद आधे कटे टमाटर से चेहरे की 2-3 मिनट बाद मसाज करने के बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें।


कितनी बार करें इस्तेमाल?

आप इस पैक को हफ्ते में 3 बार यूज कर सकते हैं। आप चाहें तो रोजाना भी इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप रोजाना इस पैक का इस्तेमाल करेंगे तो सिर्फ 15 मिनट लगाएं। जबकि हफ्ते में 3 बार लगा रहे हैं तो 20-25 मिनट पैक लगाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…