नहीं रुक रहा हेयर फॉल, तो निपटने के लिए कर लें ये काम
हेयर फॉल (Hair Fall) की समस्या से ज्यादातर लोग परेशान हैं। इससे निपटने के लिए लोग तरह-तरह के शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इससे निपटने के लिए सिर्फ शैम्पू काफी नहीं है। बालों की अच्छी केयर के लिए आप कुछ घरेलू…
हेयर फॉल (Hair Fall) की समस्या से ज्यादातर लोग परेशान हैं। इससे निपटने के लिए लोग तरह-तरह के शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इससे निपटने के लिए सिर्फ शैम्पू काफी नहीं है। बालों की अच्छी केयर के लिए आप कुछ घरेलू उपचारों की मदद ले सकते हैं। हालांकि, ऊपरी केयर के साथ ही अंदरूनी केयर भी जरूरी है। यहां हम बता रहे हैं हेयर मास्क बनाने का तरीका और हेयरफॉल के लिए बेस्ट ड्रिंक-
हेयर फॉल (Hair Fall) से निपटने के लिए लगाएं ये हेयर मास्क
मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए-
आधा कप रात भर भिगोए हुए मेथी के बीज
25-30 करी पत्ते
1 मीडियम आकार का प्याज
कैसे बनाएं
इसे बनाने के लिए आधा कप रात भर भिगोए हुए मेथी के बीज और 25-30 करी पत्ते लें। फिर इन्हें पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें। अब एक मीडियम आकार के प्याज को बारीक पीस लें। प्याज के रस को छलनी से छान लें और फिर इस पेस्ट में प्याज का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें।
इस मिक्स को बालों पर 30-40 मिनट के लिए लगाएं और फिर शैंपू और कंडीशनर से धो लें। इस हर हफ्ते भर दोहराएं।
हेयरफॉल (Hair Fall) के लिए तैयार करें ये ड्रिंक
इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको चाहिए
- 2 मीडियम आकार की गाजर
- ताजा अदरक का 1 इंच का टुकड़ा
- 1-2 आंवला
- एक मुट्ठी ताजा करी पत्ता
- जरूरत के मुताबिक पानी
कैसो बनाएं
इस जूस को बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छी तरह धो लें। गाजर और अदरक को छील लीजिये। फिर आसानी से मिलाने के लिए गाजर, अदरक और आंवले को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक ब्लेंडर में कटी हुई गाजर, अदरक, आंवला और करी पत्ता डालें। इसमें थोड़ी मात्रा में पानी मिलाएं। फिर इसने चिकना होने तक मिलाएं। अगर मिक्स बहुत गाढ़ा है, तो इसमें थोड़ा पानी मिलाएं। अब छलनी या चीजक्लोथ का इस्तेमाल करके इसे छान लें। जूस को एक गिलास में डालें और पिएं। इस ड्रिंक को हफ्ते में 2-3 बार पिएं।
इस जूस में डली चीजों के फायदे
गाजर बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए और ई से भरपूर होती है। ये बालों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। विटामिन ए सीबम के उत्पादन में मदद करता है, जो स्कैल्प को हाइड्रेटेड रखता है
अदरक में जिंजरोल होता है, जो स्कैल्प के ब्लड फ्लो में सुधार करता है, जिससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो स्कैल्प के स्वास्थ्य में मदद कर सकते हैं।
आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। ये बालों के रोमों को मजबूत करता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है। समय से पहले बालों का सफेद होना और रूसी को भी रोकता है।
करी पत्ता एंटीऑक्सिडेंट, अमीनो एसिड और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होते हैं। ये बालों को मजबूत बनाने और बालों के झड़ने को रोकने में मदद करता है
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
