सुकून की नींद पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
भरपूर और अच्छी नींद (Sleep) लेने के अनेक फायदें है. हेल्दी रहने की सबसे अच्छी दवा है भरपूर नींद. जो लोग रात को अच्छी और भरपूर नींद सोते हैं वो हेल्थी रहने के साथ-साथ खुश भी रहते है. अगर आप भी तनाव-रहित सेहतमंद जिंदगी…
भरपूर और अच्छी नींद (Sleep) लेने के अनेक फायदें है. हेल्दी रहने की सबसे अच्छी दवा है भरपूर नींद. जो लोग रात को अच्छी और भरपूर नींद सोते हैं वो हेल्थी रहने के साथ-साथ खुश भी रहते है. अगर आप भी तनाव-रहित सेहतमंद जिंदगी चाहते हैं तो अच्छी नींद लेना जरूरी है. अच्छी नींद (Sleep) चाहिए तो अपनी डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स.
बादाम-
बादाम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. बादाम में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. नियमित रूप से बादाम खाने से डायबिटीज और दिल संबंधी पुरानी बीमारियां ठीक हो जाती हैं. बादाम खाने से शरीर मे मेलाटोनिन हार्मोन बनता है जिसकी वजह से बहुत अच्छी नींद आती है. इसके अलावा, बादाम मैग्नीशियम का भी अच्छा स्रोत है. मैग्नीशियम शरीर में सूजन और तनाव बढ़ाने वाले कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर को कम करता है जिसकी वजह से सुकून भरी नींद आती है. सोने से पहले करीब 28 ग्राम बादाम खाएं.
कीवी-
कीवी बहुत कम कैलोरी वाला एक पौष्टिक फल है. इसमें फोलेट और पोटिशियम भी पाया जाता है. कीवी खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, साथ ही शरीर का सूजन और कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है. कीवी सेरोटोनिन हार्मोन का बढ़ाता है. ये हार्मोन नींद के लिए बहुत जरूरी माना जाता है. कीवी में विटामिन सी, एंटी-इन्फ्लामेट्री और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जिससे अच्छी नींद आती है. जिन लोगों को नींद की समस्या है एक्सपर्ट्स उन्हें सोने से पहले मध्यम आकार के 1-2 कीवी खाने की सलाह देते हैं.
फैटी फिश-
साल्मन, टूना, ट्राउट और मैकेरल जैसी फैटी फिश सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं. इनमें भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 और विटामिन D पाया जाता है. ओमेगा 3 दिल की बीमारियों से बचाता और दिमाग को स्वस्थ रखता है. ओमेगा 3 और विटामिन D में शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन बनाते हैं जिसकी वजह से बहुत अच्छी नींद आती है. खाने से पहले थोड़ी मात्रा में फैटी फिश खाने से नींद जल्दी और अच्छी आती है.
अखरोट-
अखरोट में फाइबर के अलावा 19 से अधिक विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. अखरोट में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, फास्फोरस और मैंगनीज भी पाया जाता है. इसके अलावा इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और लिनोलिक एसिड भी पाया जाता है. ये पाचन तंत्र के साथ दिल को भी ठीक रखता है. ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी घटाता है. शोध में पता चला है कि अखरोट में काफी मात्रा में मेलाटोनिन पाया जाता है जिससे नींद ना आने की समस्या दूर होती है. अखरोट में पाया जाने वाले फैटी एसिड भी नींद में सुधार करता है. अगर आपको सही से नींद नहीं आती है तो सोने से पहले कुछ मात्रा में अखरोट खाएं.
सफेद चावल-
देश के कई हिस्सों में सफेद चावल प्रमुखता से खाया जाता है. सफेद चावल में संतुलित मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. चावल ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड माना जाता है. कहा जाता है कि ज्यादा ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला खाना खाने से अच्छी नींद आती है. सोने के एक घंटे पहले सफेद चावल खाने से नींद ना आने की समस्या दूर होती है.
टार्ट चेरी जूस-
टार्ट चेरी जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम और फास्फोरस पाया जाता है. यह पोटेशियम का भी एक अच्छा स्रोत है. इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंथोकायनिन और फ्लेवोनोल्स पाए जाते हैं. स्टडीज के अनुसार ये जूस इनसोम्निया की समस्या में राहत देता है. टार्ट चेरी जूस में मेलाटोनिन काफी मात्रा में पाया जाता है. नींद ना आने की समस्या से परेशान हैं तो सोने से पहले टार्ट चेरी जूस जरूर पिएं.
कैमोमाइल चाय-
कैमोमाइल चाय एक लोकप्रिय हर्बल चाय है जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाती है. ये अपने फ्लेवोन के लिए जानी जाती है. फ्लेवोन एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट है जो कैंसर और दिल जैसी पुरानी बीमारियों की वजह से हुए शरीर के सूजन को कम करता है. इससे शरीर को कैमोमाइल चाय इम्यून सिस्टम को भी बढ़ाती है और तनाव कम करती है जिससे अच्छी नींद आती है. कैमोमाइल चाय में एपिगेनिन होता है. ये भी एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट है जो इनसोम्निया को कम करता है और इससे नींद सही से आती है. अच्छी नींद चाहते हैं को सोने से पहले एक कप कैमोमाइल चाय जरूर पिएं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
