24 घण्टे ऑनलाइन

घने बालों की चाहत होगी पूरी, डाइट में शामिल कर लें ये चीजें

तेल, हेयर मास्क और घरेलू नुस्खों से लेकर बाजार में मौजूद कैमिकल बेस्ड हेयर केयर प्रोडक्ट्स की मदद से लोग अपने बालों (Hair) को घना, काला, लम्बा और मजबूत बनाने की कोशिश करते है। लेकिन बालों के लिए केवल इतना ही काफी नहीं…

24GhanteOnline
July 18, 2026
3 min read
घने बालों की चाहत होगी पूरी, डाइट में शामिल कर लें ये चीजें

तेल, हेयर मास्क और घरेलू नुस्खों से लेकर बाजार में मौजूद कैमिकल बेस्ड हेयर केयर प्रोडक्ट्स की मदद से लोग अपने बालों (Hair)  को घना, काला, लम्बा और मजबूत बनाने की कोशिश करते है। लेकिन बालों के लिए केवल इतना ही काफी नहीं है। बालों का ख्याल रखने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन भी बेहद जरुरी है।

खाना जितना ज़्यादा हेल्दी होगा उतनी ही आपके बालों (Hair)  की ग्रोथ और चमक बढ़ेगी। हम आपको बता रहे हैं, 21 ऐसी चीजों के बारे में जिनका सेवन करने से आप सुंदर, काले और घने बाल (Hair)  पा सकते हैं...

पालक

पालक में विटामिन सी, फोलेट, आयरन और बीटा कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जा सकता है। तो बालों की ग्रोथ के लिए अच्छे माने जाते है। पालक में विटामिन ए पाया जाता है, जो स्किन ग्लांड्स को सीबम बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी पालक बेजोड़ है। पालक का आप सब्जी के तौर पर या फिर जूस बनाकर सेवन कर सकते हैं। पालक का सेवन आपको डैंड्रफ से भी छुटकारा दिलाएगा।

शकरकंद

शकरकंद में बीटा कैरोटीन और ऐंटी-ऑक्सिडेंट पाया जाता है। इससे आपके बाल (Hair)  काले और घने हो जाएंगे।

अखरोट

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी ऐसिड, विटामिन-ई और बायोटीन नाम का प्रोटीन पाया जाता है। इस प्रोटीन से आपके बाल काले और घने हो जाएंगे।

गाजर

गाजर में मौजूद विटामिन-ई बालों (Hair)  के उगने, उन्हें काले करने और घने होने में बहुत मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन-C की वजह से स्कैल्प में रक्त संचार ठीक से करता है, जिससे आपके बाल सफेद नहीं होते हैं।

अंडा

अंडे में प्रोटीन के अलावा आयरन, सल्फर, जिंक और सेलेनियम भी पाया जाता है। अंडा आपके बालों को झड़ने से बचाता है।

बादाम

बादाम में आयरन, कॉपर, फास्फोरस, विटमिन बी-1 और प्रोटीन पाया जाता है। बादाम के तेल में 2-3 चम्मच दूध मिलाकर बालों में लगाने से सिर की त्वचा के साथ-साथ बालों (Hair)  की जड़ों को मजबूत करता है।

अमरूद

अगर आपके बालों की ग्रोथ अच्छी नहीं है, तो अपनी डाइट में अमरूद शामिल करें। अमरूद में विटामिन सी होता है, जो झड़ते बालों को रोकने और बालों को बढ़ाने का काम करता है।

दालचीनी

बालों की ग्रोथ के लिए दालचीनी खाना एक बेहतरीन ऑप्शन है। ऐसा इसलिए क्योंकि दालचीनी खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से होता है, जिससे आपके बालों के रोम तक ऑक्सीजन ठीक तरह से पहुँचती है और बालों को बढ़ने में मदद मिलती है।

केला

केले में शुगर, फाइबर, थाइमिन और फॉलिक ऐसिड के रूप में विटामिन ए और बी मौजूद होता है। नियमित तौर पर केला खाने से बाल काफी मजबूत होते हैं।

आंवला

आंवला में मौजूद विटामिन-ई बालों को झड़ने और टूटने से रोकता है। इसके साथ ही, विटामिन ई की मदद से बाल लंबे होते हैं, स्कैल्प और हेयर एजिंग की प्रॉब्लम्स से राहत मिलती है और बालों की दोबारा ग्रोथ होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…