24 घण्टे ऑनलाइन

डल स्किन में फिर से निखार पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये

अब मौजम में धीरे-धारे बदलाव आना शुरू हो गया है। बदलते मौसम का असर हमारे चेहरे पर भी पड़ता है, जो ना केवल हमारी सुंदरता को कम करता है बल्कि हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी को भी दिखाता है। जिस तरह शरीर को स्वस्थ रखने…

24GhanteOnline
September 15, 2026
2 min read
डल स्किन में फिर से निखार पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये

अब मौजम में धीरे-धारे बदलाव आना शुरू हो गया है। बदलते मौसम का असर हमारे चेहरे पर भी पड़ता है, जो ना केवल हमारी सुंदरता को कम करता है बल्कि हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी को भी दिखाता है। जिस तरह शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्व जरूरी होते हैं ठीक उसी तरह स्किन को भी हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्व लेना जरूरी होता है। कई बार पोषक तत्वों की कमी के चलते हमारी स्किन में पिंपल्स, झुर्रियां और काले दाग, धब्बे पड़ने लगते हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसे फूड्स के बारे में जिनका सेवन करने से आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो (Glow) बना रहेगा।

ग्लोइंग स्किन (Gloiwng Skin) पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स


दूध


दूध को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। रोजाना दूध का सेवन करने से ना केवल शरीर मजबूत बनता है। बल्कि चेहरे पर निखार भी लाया जा सकता है। चेहरे पर कच्चा दूध या मलाई लगाने से ग्लो आता है।

नींबू


नींबू खाने का स्वाद बढ़ाने का काम तो करता ही है। साथ ही ये त्वचा के लिए भी बहुत गुणकारी माना जाता है। रोजाना नींबू पानी पीने से पेट से जुड़ी परेशानियों को कम किया जा सकता है। साथ ही नींबू को ग्लिसरीन के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर निखार लाया जा सकता है।

दही


दही से बना रायता या लस्सी आपके हाजमे को ठीक रखती है। आप दही को चावल के आटे या बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर भी लगा सकते हैं। इससे आपके चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।

सेब


सेब को सेहत के गुणों से भरपूर माना जाता है ये तो सभी जानते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि सेब से चेहरे की सुंदरता को बढ़ाया जा सकता है। सेब को पीसकर उसमें से रस निकालकर अपने चेहरे पर लगाने से या सेब का सिरका लगाने से चेहरे को चमकदार बनाया जा सकता है।

अखरोट


अखरोट का सेवन स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें भारी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…