24 घण्टे ऑनलाइन

डाइट में शामिल करें प्रोटीन, ट्राई करें ये रेसिपी

जिंदगी में फिट रहने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही जरूरी नहीं है बल्कि आपको प्रोटीन (Protein) से भरी डाइट भी जरूर लेनी चाहिए। आइए जानते हैं प्रोटीन (Protein) से भरी रेसिपी भरवां मूंग दाल चीला सामग्री- धुली मूंग दाल- 1 कप,…

24GhanteOnline
December 24, 2025
3 min read

जिंदगी में फिट रहने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही जरूरी नहीं है बल्कि आपको प्रोटीन (Protein) से भरी डाइट भी जरूर लेनी चाहिए।

आइए जानते हैं प्रोटीन (Protein) से भरी रेसिपी


भरवां मूंग दाल चीला


 सामग्री-


धुली मूंग दाल- 1 कप, साबुत उड़द दाल- 1/2 कप, बारीक कटा अदरक- 1 टुकड़ा,  बारीक कटी मिर्च- 2,  नमक- स्वादानुसार, जीरा पाउडर- 1 चम्मच,  हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच,  बारीक कटी धनिया पत्ती- 4 चम्मच। कद्दूकस किया पनीर- 1 कप,  बारीक कटा प्याज- 1/2 कप, बारीक कटा टमाटर- 1/2 कप,  बारीक कटी मिर्च- 1, चाट मसाला- 1 चम्मच,  नमक- स्वादानुसार,  धनिया पत्ती- 4 चम्मच। भरावन की सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर अलग रख लें।

विधि


मूंग और उड़द दाल को रात भर के लिए भिगो दें। सुबह दाल को पानी से निकाल कर मिर्च, अदरक और थोड़े-से पानी के साथ पीस लें। मिश्रण डोसे के घोल जैसा गाढ़ा होना चाहिए। घोल में अन्य सभी सामग्री डालकर मिला दें। भरावन की सभी सामग्री को एक बड़े बर्तन में डालकर मिला लें।

नॉनस्टिक पैन गर्म करें और उसमें एक कटोरी दाल वाला मिश्रण डालें। डोसा की तरह गोलाकार फैलाएं। चीला के किनारे में तेल डालें। मध्यम आंच पर इसे पकाएं। जब चीला एक तरफ से सिंक जाए, तो उसे पलट दें और दूसरी ओर से भी एक मिनट तक पकाएं।

पकने के बाद इसे सर्विंग प्लेट पर रखें। बीच में एक बड़ा चम्मच पनीर वाला भरावन लंबाई में रखें और चीला को रोल करें। चीला को दो से तीन टुकड़ों में काटें। चाट मसाला ऊपर से छिड़कें और सर्व करें।

चॉकलेट, मटर और ऑरेंज स्मूदी


सामग्री


पका केला- 2

फ्रोजन मटर- 1 कप

संतरा- 2

सोया मिल्क- 2 कप

कोको पाउडर- 2 चम्मच

खजूर- 4

विधि


संतरा का जूस निकाल लें और खजूर के बीज निकाल लें। अब सभी सामग्री को ब्लेंडर में डालकर पेस्ट बना लें। मटर की वजह से इस प्रक्रिया में अन्य स्मूदी की तुलना में थोड़ा ज्यादा वक्त लगेगा। प्रोटीन से भरा यह ड्रिंक एक बेहतरीन वर्कआउट ड्रिंक है। इसे बनाने में फ्रोजन मटर का ही इस्तेमाल करें। अगर फ्रोजेन मटर नहीं है, तो सामान्य मटर को हल्का उबाल कर और फिर फ्रीजर में रखकर जमा दें।

कुकिंग टिप्स-


-शाकाहारी लोगों के लिए दलहन और फलियां प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक हैं। आप लंच या डिनर के लिए कई प्रकार के बीन्स के साथ दालें तैयार कर सकती हैं।

-अगर आपका सलाद सिर्फ सब्जियों से भरा हुआ है, तो अपने सलाद में प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करें। पनीर या टोफू के साथ सलाद तैयार करें। आप स्प्राउट्स भी मिला सकती हैं।

-प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए आप अपने सलाद में नट्स और बीज जैसे बादाम, कद्दू के बीज या फ्लैक्ससीड्स भी मिला सकती हैं।

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…