24 घण्टे ऑनलाइन

नवरात्रि में व्रत की थाली में शामिल करें कुट्टू की रोटियां, ये है बनाने की विधि

फलाहारी खान-पान में कुट्टू का सेवन किया जाता है, इसके पूरी, पराठे, पकौड़े आदि चीजें बनाकर खाई जाती हैं. इस नवरात्रि में आप भी कुट्टू का आटा घर ले आइए क्योंकि इससे आप कई तरह की चीजें बना सकते हैं. आज हम आपके लिए कट्टू की…

24GhanteOnline
September 27, 2025
2 min read

फलाहारी खान-पान में कुट्टू का सेवन किया जाता है, इसके पूरी, पराठे, पकौड़े आदि चीजें बनाकर खाई जाती हैं. इस नवरात्रि में आप भी कुट्टू का आटा घर ले आइए क्योंकि इससे आप कई तरह की चीजें बना सकते हैं. आज हम आपके लिए कट्टू की रोटी (Kuttu Chapati) की रेसिपी लेकर आए हैं इसे आप दही और आलू की सब्जी के साथ खा सकते हैं. यह बनाने में आसान है और इसका स्वाद भी आपको खूब पसंद आएगा. आइए जानते हैं बनाने की विधि:

कुट्टू की रोटी (Kuttu Chapati) बनाने की सामग्री


1 किलो कुट्टू का आटा
4 पका आलू
2 चम्मच सेंधा नमक
2 चम्मच देशी घी

कुट्टू की रोटी (Kuttu Chapati) बनाने की विधि


सबसे पहले गैस पर कुकर रखें फिर इसमें आलू धोकर डालें. ऊपर से 1 गिलास पानी डालकर ढक्कन लगा दें. 2 सीटी में आलू उबल जाएंगे. जब आलू उबल जाएं को इन्हें छील लें.

इसके बाद एक बाउल में कुट्टू का आटा छानकर डालें फिर इसमें उबले हुए आलुओं को मैश करके डालें. इसके बाद नमक और देसी घी भी मिला दें.

जब सभी चीजें अच्छी तरह मिक्स कर लें तो इसके बाद पानी की मदद से आटा गूंथ लें.

आटा गूंथने के तुरंत बाद रोटी बनाना शुरू कर दें. इसके लिए गैस पर एक तवा रखकर गरम करने रखें.

इतने में आटे से लोई निकालकर रोटी बेल लें. रोटी को गरम तवे पर डालें.

जब एक तरफ से तवे पर ही रोटी सिक जाए तो पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंक लें.

वैसे तो आपकी रोटी तवे पर ही सिक जाएगी लेकिन आप सीधी आंच पर भी इस रोटी को सेंक सकते हैं.

घी लगाकर रोटी (Kuttu Chapati) को गरमागरम सर्व करें.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।