24 घण्टे ऑनलाइन

सेहत का खजाना हैं वेजिटेबल रायता, लंच में करें शामिल

लंच के दौरान दही का ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपके लिए वेजिटेबल रायता (Vegetable Raita) बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। रायता सभी को पसंद आता हैं जिसे डिनर के मुकाबले लंच में शामिल करना बेहतर रहता हैं। सिर्फ 10 मिनट के…

24GhanteOnline
December 22, 2025
2 min read

लंच के दौरान दही का ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपके लिए वेजिटेबल रायता (Vegetable Raita) बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। रायता सभी को पसंद आता हैं जिसे डिनर के मुकाबले लंच में शामिल करना बेहतर रहता हैं। सिर्फ 10 मिनट के अंदर इसे तैयार किया जा सकता हैं। वेजिटेबल रायता (Vegetable Raita) स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत को भी फायदा पहुंचाने का काम करता हैं। दही के विकल्प के तौर पर यह बेस्ट ऑप्शन साबित होगा। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में...

वेजिटेबल रायता (Vegetable Raita) बनाने की सामग्री

- 1 कप दही
- 1 टीस्पून जीरा पाउडर
- 1/2 टीस्पून काला नमक
- 1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 प्याज, बारीक काट लें
- 1 टमाटर, बारीक काट लें
- 1 गाजर, कद्दूकस किया हुआ
- 2 टेबलस्पून बारीक कटी शिमला
- 3 टेबलस्पून बारीक कटा खीरा
- 1 टीस्पून, बारीक कटी पुदीनापत्ती
- 1 टीस्पून बारीक कटी धनियापत्ती
- 2 हरी मिर्च, बारीक काट लें
- नमक स्वादानुसार

वेजिटेबल रायता (Vegetable Raita) बनाने की विधि

- वेजिटेबल रायता (Vegetable Raita) बनाने से पहले दही को 10-12 मिनट तक फ्रिजर में रख दें।
- इसके बाद एक बड़े बर्तन में दही लेकर अच्छी तरह फेंट लें।
- ध्यान रहे दही में एक भी गांठ नहीं रहनी चाहिए।
- इसके बाद दही में जीरा पाउडर, काला नमक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
- इसके बाद दही में बारी-बारी से सब्जियां डालेंगे।
- वेजिटेबल रायता के लिए दही में सबसे पहले प्याज, गाजर, खीरा और शिमला मिर्च डालकर मिलाएंगे।
- फिर इसमें टमाटर, धनिया और पुदीने की पत्तियां और इसके बाद हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- तैयार है वेजिटेबल रायता (Vegetable Raita)। सर्विंग बाउल में डालकर सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।