स्वच्छ महाकुम्भ की तरफ बढ़ा एक और कदम, महाकुम्भ में ‘फ्री सेनेटरी पैड काॅर्नर’ का उद्घाटन
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महा कुम्भ को दिव्य, भव्य और स्वच्छ स्वरूप देने के संकल्प को धरातल पर उतारने के प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में महाकुम्भ क्षेत्र में फ्री सेनेटरी पैड कॉर्नर (Free Sanitary Pad Corner) की स्थापना की…
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महा कुम्भ को दिव्य, भव्य और स्वच्छ स्वरूप देने के संकल्प को धरातल पर उतारने के प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में महाकुम्भ क्षेत्र में फ्री सेनेटरी पैड कॉर्नर (Free Sanitary Pad Corner) की स्थापना की गई है। परेड ग्राउंड के सेंट्रल हॉस्पिटल के निकट इसकी पहली यूनिट का शनिवार को फीता काटकर उदघाटन किया गया।
प्रयागराज महा कुम्भ में 40 करोड़ से अधिक लोगों के पहुंचने का प्रशासन का अनुमान हैं । इसमें लगभग 50 फीसदी महिलाएं भी हो सकती हैं। इन महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए भी पहल की गई है ।
उद्धाटन स़्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर कीर्तिका अग्रवाल एवं ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ डाक्टर विवेक मिश्रा ने किया। महाकुम्भ क्षेत्र में महिलाओं के साथ आपात स्थिति में यह व्यवस्था उपयोगी होगी।
डाक्टर अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य को देखते हुए फ्री सेनेटरी पैड कार्नर (Free Sanitary Pad Corner) का संचालन महाकुंभ मेला पर्यंत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता जरूरी है। यह महाकुंभ मेला में महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए अनोखी पहल है।
अभी 6 ऐसे कॉर्नर महा कुम्भ क्षेत्र में खोले जा रहे हैं बाद में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। इन कॉर्नर में 24 घंटे महिला कर्मी मौजूद रहेंगी और जरूरत मंद महिलाओं को सेनेटरी पैड निशुल्क उपलब्ध कराएंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
