इस तरह के कपड़े पहनेंगी तो दिखेंगी स्लिम
कई ऐसे स्टाइल हैं जो हर तरह के बॉडी टाइप पर नहीं जचते। आपको भी कई बार लगता होगा कि कुछ कपड़े (clothes) आपके बॉडी टाइप पर या मोटापे की वजह से खराब लगते हैं। अगर ऐसा है तो परेशान न हों, आप कपड़ों में कुछ बदलाव कर इसे…
कई ऐसे स्टाइल हैं जो हर तरह के बॉडी टाइप पर नहीं जचते। आपको भी कई बार लगता होगा कि कुछ कपड़े (clothes) आपके बॉडी टाइप पर या मोटापे की वजह से खराब लगते हैं। अगर ऐसा है तो परेशान न हों, आप कपड़ों में कुछ बदलाव कर इसे अच्छा बना सकती हैं। आज हम दे रहे हैं ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप दिख सकती हैं स्लिम और ख़ूबसूरत।
दुनिया में शायद ही कोई होगा जो खूबसूरत न दिखना चाहता होगा। ऐसे में कपड़े आपको अट्रेक्टिव देखाने में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। हमारे कपड़े और लुक ही हमारा फर्स्ट इमप्रेशन बन सकता है। साथ ही कपड़े आपको मोटा या पतला भी दिखाने का काम करते हैं। खासकर अगर आपका वज़न कुछ ज़्यादा है तो आपके लिए ढीले-ढाले कपड़े दुश्मन के बराबर हैं। इसलिए जब भी कपड़े खरीदें तो इस बात का ध्यान रखें कि वह ढीले न हों। यहां तक कि जब जींस भी खरीदें तो वेल फिटेड ही खरीदें।
अगर आपको भी लगता है कि आपका मोटापा आपके लुक को खराब कर रहा है, तो आप अपने कपड़ों में कुछ बदलाव जरूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप दिख सकते हैं स्लिम और खूबसूरत।
बॉडी पोस्चर
कपड़ों से पहले अपने बॉडी पोस्चर को सुधारें। सही पोस्चर में उठने-बैठने से आप ज्यादा स्लिम और कॉन्फिडेंट दिखते हैं। अच्छे पोस्चर का मतलब है कि आप झुक कर नहीं चलते, आपके कंधे सीधे और बैक सीधी रहती है।
गहरे रंग
कोशिश करें कि आप ज्यादा से ज्यादा गहरे रंग के कपड़े पहनें। काले रंग के अलावा आप बैंगनी, ग्रे, ब्राउन या मैरून जैसे रंग पहनें। डार्क कलर्स में आप स्लिम दिखेंगी।
प्रिंट का भी रखें ख्याल
शॉपिंग करते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि कपड़े पर बड़े-बड़े प्रिंट न हों। बड़े प्रिंट्स में शरीर बेडौल दिखता है। इसलिए छोटे प्रिंट वाले कपड़े ही खरीदें।
अच्छी फिटिंग
कपड़े हमेशा अच्छी फिटिंग के ही पहनें। कपड़ें न ज्यादा ढीले हों और न ही कसे हुए। बिल्कुल परफेक्ट फिटिंग के कपड़ों में आप स्लिम दिखते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
