24 घण्टे ऑनलाइन

ऑफिस में सलवार सूट पहनते समय इन बातों का रखे ध्यान

आज के समय में अधिकतर लोग ये सोचते हैं कि ऑफिस (Office) में काम करने वाली महिलाओं को शोर्ट या मिनी ड्रेस पहनना ज्यादा पसंद है लेकिन एक सर्च से पता चला है कि ज्यादातर महिलाऐं ऑफिस में सलवार सूट (Salwar Suit) पहनना पसंद…

24GhanteOnline
February 7, 2025
3 min read

आज के समय में अधिकतर लोग ये सोचते हैं कि ऑफिस (Office) में काम करने वाली महिलाओं को शोर्ट या मिनी ड्रेस पहनना ज्यादा पसंद है लेकिन एक सर्च से पता चला है कि ज्यादातर महिलाऐं ऑफिस में सलवार सूट (Salwar Suit) पहनना पसंद करती हैं क्यूंकि सलवार सूट (Salwar Suit)  ट्रेडिशनल लुक के साथ कम्फ़र्टेबल भी होता हैं। लेकिन अगर आप ऑफिस के लिए सलवार सूट (Salwar Suit) का चयन करती है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता हैं। आइये जानते हैं उन बातों के बारे में।

* बड़ा ना हो गले का साइज :


अगर आप ऑफिस में सूट (Salwar Suit)  पहनकर जा रही हैं तो इस बात का ख्याल जरुर रखें कि जो सूट आपने पहना है कि कहीं उसका गला ज्यादा बड़ा या डीप तो नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑफिस आपके काम करने की जगह है, वहां पर पुरुष भी आपके साथ काम करते हैं। इससे आपकी पर्सनेलिटी खराब हो सकती है। इसलिए हो सके तो बड़े गले वाले सूट पहनकर ऑफिस ना जाएं।

* हल्के रंगों का करें चुनाव :


आपको एक बात और ध्यान रखने की जरुरत है कि ऑफिस पहनकर जाने के लिए आप हो सकें तो हल्के रंग के ही सूट का चुनाव करें। लेकिन हैवी प्रिंट्स और शिमर वाले रंगों के सूट पहनकर ऑफिस जाने से बचें।

* ट्रांसपेरेंट सूट से बचे :


आपको ट्रांसपेरेंट सूट से बचना चाहिए, क्योंकि ऑफिस जैसी जगह में फॉर्मल कपडे ही अच्छे लगते हैं।

* ज्यादा टाइट ना हो सूट :


अक्सर महिलाएँ ऑफिस जाते समय काफी टाइट सूट पहन लेती हैं । अगर आप भी ऐसा करती है जो थोड़ा सावधान हो जाइये। सूट ज्यादा टाइट हुआ तो ऐसे में आप 9 घंटे ऑफिस में नहीं बैठ पाएंगी और पूरे समय खुद असहज महसूस करेंगी। इसलिए आप जो भी सूट पहने वो थोड़ा लूज होना चाहिए। जिससे आपके काम में खलल ना पड़ें।

* स्लीवलेस सूट से बचे :


अगर आप स्लीवलेस सूट का चयन अपने ऑफिस वियर्स के लिए करते है। तो आप स्लीवलेस सूट पहनने से बचें। आप इसकी बजाय आधी या पूरी बाजू वाले सूट आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकते है।

* प्लाजो या पजामी सूट भी है बेहतर :


रोज-रोज सलवार सूट पहनकर भी ऑफिस जाना थोड़ा बोरिंग हो जाता है इसलिए जब भी आप सूट से बोर हो जाएँ तो ऐसे में प्लाजो या पजामी सूट भी आप ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको बेहतर लगेगा और आपका फैशन भी हो जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…