डार्क अंडरआर्म्स से है शर्मिंदा, तो आजमाएं ये नुस्खे
गर्मियों की आहट शुरू हो गई है। ऐसे में लड़कियां स्लीवलेस कपड़े पहनने की तैयारी कर रही हैं। लेकिन हाथों के नीचे की स्किन का कालापन कई बार लड़कियों को शर्मिदा कर देता है। हांलाकि अगर इन काले अंडरआर्म्स (Dark Underarms) से…
गर्मियों की आहट शुरू हो गई है। ऐसे में लड़कियां स्लीवलेस कपड़े पहनने की तैयारी कर रही हैं। लेकिन हाथों के नीचे की स्किन का कालापन कई बार लड़कियों को शर्मिदा कर देता है। हांलाकि अगर इन काले अंडरआर्म्स (Dark Underarms) से छुटकारा पाना है तो घरेलू नुस्खे बड़े काम आते हैं। तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ उपाय जो हाथों के नीचे की त्वचा को गोरा करने में मदद करेंगे।
आलू
विटामिन ए, बी और सी से भरपूर आलू हमारी संवेदनशील त्वचा के लिए बेहतरीन नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है। आलू के रस को अंडरआर्म्स में लगाएं। 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। आलू की बजाय आप नींबू भी इस्तेमाल कर सकती हैं। नींबू में ब्लीचिंग के ऐसे गुण मौजूद हैं, जो अंडरआर्म के कालेपन को दूर करने के साथ-साथ त्वचा को गहराई तक हाइड्रेट भी करते हैं।
नींबू
नींबू के स्लाइस काटकर प्रभावित जगह पर रगड़ें या फिर रुई के फाहे नींबू के रस में डुबोकर त्वचा पर रगड़ें। आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें। आधे कटे नींबू के बचे छिलके में थोड़ी-सी चीनी मिलाकर प्रभावित जगह पर स्क्रबिंग करने से वहां का कालापन दूर होता है।
खीरा
डार्क अंडरआर्म (Dark Underarms) से छुटकारा पाने में नेचुरल ब्लीचिंग गुणों से भरपूर खीरा भी सहायक है। इसके लिए आप चाहें, तो अंडरआर्म पर खीरे के पतले स्लाइस काटकर रगड़ सकती हैं। खीरे के स्लाइस को प्रभावित जगह पर 20 मिनट के लिए रखें और सादे पानी से धो लें।
बेकिंग सोडा
अंडरआर्म्स की काली (Dark Underarms) होती जा रही त्वचा को एक्सफोलिएट करके रंगत निखारने में बेकिंग सोडा कारगर है। इसके प्रयोग से पसीने की वजह से बंद हुए स्किन के रोमछिद्र खुल जाते हैं और पसीने की दुर्गन्ध भी दूर होती है। दो चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा-सा पानी मिलाकर तैयार पेस्ट प्रभावित जगह पर लगाकर हल्की-हल्की मसाज करें। 15-20 मिनट बाद धो लें। इसे सप्ताह में एक बार लगाएं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
