24 घण्टे ऑनलाइन

कर्ली बालों की देखभाल के लिए अपनाएं ये सिंपल टिप्स

घुंघराले बाल (Curly Hair) वैसे तो दिखने में काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन इन्हें संभालना कई बार काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इन्हें खास ध्यान देने की जरूरत पड़ती है और अगर इनकी देखभाल अच्छे से की जाए, तो इनसे आपके…

24GhanteOnline
November 8, 2025
3 min read

घुंघराले बाल (Curly Hair) वैसे तो दिखने में काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन इन्हें संभालना कई बार काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इन्हें खास ध्यान देने की जरूरत पड़ती है और अगर इनकी देखभाल अच्छे से की जाए, तो इनसे आपके व्यक्तित्व को एक अलग ही लुक मिलता है।

स्ट्रीक्स प्रोफेश्नल की नेशनल टेक्निकल हेड एग्नेस चेन ने ऐसे ही कुछ खास टिप्स दिए हैं जिन्हें अपनाकर अपने घुंघराले बालों का बखूबी ध्यान रखा जा सकता है।

क्लीनिंग और कंडीशनिंग

अपने घुंघराले बालों (Curly Hair) के हिसाब से एक उपयुक्त शैम्पू, कंडीशनर और सीरम का चुनाव करें। अतिरिक्त पोषण और कंडीशनिंग को सुनिश्चित करने के लिए ऐसे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें जिसमें थोड़ा गाढ़ापन हो। घुंघराले बालों को अधिक नमी की आवश्यकता होती है, क्योंकि हमारे सिर की त्वचा या स्कैल्प से जो तेल निकलता है, वह बालों तक सही से पहुंच नहीं पाते हैं और यही वजह है जिसके चलते घुंघराले बाल ज्यादा उलझे हुए और बेजान होते हैं। बालों की डीप कंडीशनिंग को अपनी आदत बना लें। घुंघराले बालों के लिए मिल्क क्रीम कंडीशनर भी काफी फायदेमंद हो सकता है।

चौड़े दांतों वाली कंघी का करें उपयोग

बालों की जड़ों या बीच में से कंघी कभी न करें। इससे बाल और भी ज्यादा टूटने लगते हैं और दोमुंहे बालों की भी समस्या पैदा हो जाती है। बालों को हमेशा पहले नीचे की ओर से कंघी करें और धीरे-धीरे ऐसे ही जड़ों तक जाए। घुंघराले बालों की देखभाल ऐसे ही की जानी चाहिए।

ऑयल-बेस्ड हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

ऐसा कहा जाता है कि घुंघराले बालों (Curly Hair) में आसानी से उलझने और बेजान होने की प्रवृत्ति होती है, क्योंकि स्कैल्प से उत्पन्न नैचुरल ऑयल बालों तक पूरी तरह से पहुंच नहीं पाते हैं, ऐसे में ऑयल-बेस्ड कंडीशनर जैसे कि कोकोनट ऑयल, आर्गन ऑयल इत्यादि के साथ अपने बालों की गहराई से कंडीशनिंग करें। आप इन्हें हेयर मास्क के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिन्हें अप्लाई कर 10-15 तक के लिए बालों में वैसे ही छोड़ दें और फिर अच्छे से धो लें। इससे बाल काफी सुलझ जाएंगे और उनमें चमक बनी रहेगी।

हीट व स्टाइलिंग उत्पादों से बचें

घुंघराले बाल काफी संवेदनशील होते हैं, ऐसे में इन्हें सुखाने के लिए ब्लो डायर्स, डिफ्यूजर्स इत्यादि का उपयोग न करें। इनके अलावा स्टाइलिंग उत्पाद जैसे कि स्प्रे या जेल का भी इस्तेमाल करने से बचें, इससे बाल और भी जल्दी खराब हो जाते हैं। बेहतर परिणाम के लिए टी-शर्ट की मदद से बालों को कुछ देर के लिए टैप करें और उन्हें स्वाभाविक रूप से सूखने दें और स्टाइलिंग के लिए हल्के से कोई तेल छिड़क दें।

सोते वक्त ऐसे करें रखरखाव

रात में सोने से पहले बालों को ऊपर की ओर अच्छे से जुड़ा बना लें। अगर बाल छोटे हैं, तो सैटिन हेयर रैप पहनकर गहरी नींद लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…