बालों को घना बनाने के लिए अपनाए यह नुस्खे
बालों (Hair) के झड़ने तथा पतले होने की समस्या भी आजकल आम हो गई है. हर किसी की चाहत होती है कि जिस तरह वह बालों को मजबूत, लम्बा और काला चाहता है उसी तरह वह बालों को मोटा और घना बनाना चाहता है, लेकिन आहार में पोषक तत्वों…
बालों (Hair) के झड़ने तथा पतले होने की समस्या भी आजकल आम हो गई है. हर किसी की चाहत होती है कि जिस तरह वह बालों को मजबूत, लम्बा और काला चाहता है उसी तरह वह बालों को मोटा और घना बनाना चाहता है, लेकिन आहार में पोषक तत्वों की कमी और हार्मोंन के असंतुलन के कारण बाल पतले हो जाते हैं, लेकिन घबराएं नहीं, यहां दिये गये घरेलू उपाय आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं.
# आंवला : पतले बालों (hair) के लिए आंवले से अच्छा कुछ और हो ही नहीं सकता। यह बालों को मोटा, घना औार काला बनाता है. आंवला में एन्टीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, इसलिए इसको न सिर्फ लगाने से बल्कि खाने से भी बालों के स्वास्थ्य को लाभ पहुंचते है. अगर आपको बालों को मोटा बनाना है तो नहाने से पहले बालों में आंवले का रस और नींबू का रस मिला कर लगाइये.
# अमरबेल : लगभग 3 लीटर पानी में 250 ग्राम अमरबेल को डाल कर उबाल लीजिए. जब इसमें आधा पानी रह जाये तो इसे ठंडा करने के लिए रख दें और जब भी आप बालों को धोए तो इस पानी का प्रयोग करें. इससे बालों को बढ़ाने में मदद मिलती हैं.
# जैतून का तेल : जैतून का तेल बालों को लम्बा और मोटा करने में अच्छा माना जाता है. यह बालों की जड़ो को अच्छा पोषक तत्व प्रदान करता है जिसकी वजह से बाल जड़ से मजबूत होने के साथ साथ लम्बे और घने बनते हैं. आप जैतून के तेल को गर्म करे, ठंडा होने के बाद अच्छे से अपने बालों पर मालिश करें. कुछ समय के बाद बालों को साफ़ करने के लिए आप शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते है. हफ्ते में एक बार इसका प्रयोग करें.
# अंडा : अंडा बालो की जड़ो को मजबूती प्रदान करता है और बालो को घना और लंबा भी. एक अंडे को फोड़कर इसका पीला और सफेद भाग अलग कर ले और गीले बालो पर मास्क की तरह 1 घंटे तक लगाकर रखे फिर गर्म पानी या शैम्पू से धो दे. अब आपके बाल घने और चमकदार हो जाएगे. हफ्ते मे 2 बार इस नुस्खे का पालन करे.
# मैथी : मेथी में बड़ी मात्रा में मौज़ूद प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड और लेसीथीनरी बालों को जड़ों से मजबूत बनाने और गंभीर समस्याओं के इलाज में बहुत कारगर है. एक चम्मच मेथी के पेस्ट में दो चम्मच नारियल तेल मिलाएं और बालों में 30 मिनट तक लगाकर रखें. फिर इसे शैंपू से साफ कर लें. ऐसा 1 महीने तक लगातार करने से बालों में घनापन आने के साथ-साथ बालों का विकास भी होने लगता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
