फेस पर इस तरह करें एलोवीरा का इस्तेमाल, रिजल्ट कर देगा हैरान
एलोवेरा (Aloe Vera) में मौजूद तत्व स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही अगर सही तरह से और सही समय पर लगाया जाए तो इसका असर बहुत जल्द और बेहतर तरीके से देखने को मिलता है। एलोवेरा (Aloe…
एलोवेरा (Aloe Vera) में मौजूद तत्व स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही अगर सही तरह से और सही समय पर लगाया जाए तो इसका असर बहुत जल्द और बेहतर तरीके से देखने को मिलता है।
एलोवेरा (Aloe Vera) एक मेडिसिनल प्लांट है। जिसका इस्तेमाल आप सेहत से लेकर चेहरे और बालों तक हर किसी के लिए कर सकते हैं। इसमें एंजाइम्स, एमिनो एसिड, मिनरल और विटामिन्स पाए जाते हैं। जो हैं हर तरीके से फायदेमंद। तो कैसे और किस परेशानी में कर सकते हैं इसका इस्तेमाल, जानेंगे आज।
दमकती त्वचा के लिए
बिना मेकअप के चमकती त्वचा की चाहत किसे नहीं होती लेकिन इसके लिए क्या इस्तेमाल करें और कैसे करें इसकी जानकारी हर किसी को नहीं होती। तो आपको इसके लिए बहुत ज्यादा कुछ नहीं करना है बस एलोवेरा जेल से चेहरे की अच्छी तरह से मसाज करनी है। पॉसिबल हो तो रात को सोने से पहले करें। कुछ ही दिनों के इस्तेमाल के बाद आपको इसका असर नजर आने लगेगा।
अनहेल्दी लाइफस्टाइल और वातावरण की वजह से आजकल हर कोई कम उम्र में ही बड़ी उम्र का दिखने लगा है। जाहिर है किसी को अपनी उम्र से ज्यादा दिखना पसंद नहीं होता खासतौर से महिलाओं को। ऐसे में एलोवेरा की मदद से आप बढती उम्र के असर को कम कर सकते हैं। खाली जेल लगाने के अलावा आप इसमें शहद मिलाकर भी चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं।
ऑयली स्किन कील-मुहांसे के साथ ही और भी कई दूसरी स्किन प्रॉब्लम की वजह होती है, तो अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहती हैं तो एलोवेरा का इस्तेमाल शुरू करें। एलोवेरा में टी ट्री ऑयल मिलाकर लगाएं। इससे कील-मुंहासे तो दूर होते ही है साथ ही स्किन के पोर्स भी खुलते हैं। यहां तक कि डेड स्किन सेल्स को भी रिमूव करने में फायदेमंद है एलोवेरा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
