इंसटेंट निखार के लिए ट्राई करें ये टेकनीक
प्रदूषण, तनाव, लाइफ़स्टाइल, उम्र का बढ़ना और भी कई अन्य समस्याओं की वजह से चेहरे की त्वचा काफ़ी संवेदनशील हो जाती है। इस साल फ़ेशियल ड्राइ ब्रशिंग (Dry brushing) त्वचा को ताज़गी से भरने और ख़ुशनुमा बनाने में बेहद…
प्रदूषण, तनाव, लाइफ़स्टाइल, उम्र का बढ़ना और भी कई अन्य समस्याओं की वजह से चेहरे की त्वचा काफ़ी संवेदनशील हो जाती है। इस साल फ़ेशियल ड्राइ ब्रशिंग (Dry brushing) त्वचा को ताज़गी से भरने और ख़ुशनुमा बनाने में बेहद क़ामयाब हो रहा है। आइए जानते हैं कि कैसे, आप ड्राइ ब्रशिंग (Dry brushing) को अपने चेहरे पर आज़मा सकती हैं।
आपकी त्वचा से टॉक्सिन को निकालने में स्पेशल फ़ेशियल ब्रश काफ़ी मददगार होते हैं। ये ब्रश चेहरे के डेड सेल्स और रोमछिद्र को निकालने में अहम् भूमिका निभाते हैं। आप ब्रशिंग रोज़ाना कर सकती हैं, कभी-कभार दिन में दो बार भी कर सकती हैं। चेहरे पर ब्रशिंग धीरे-धीरे करें, चाहें तो गले और चेस्ट के आसपास भी ब्रशिंग कर सकती हैं।
ये ब्रशेस नैचुरल, सिंथेटिक फ़ाइबर या दोनों से मिलाकर बनाए जाते हैं। जिनकी त्वचा संवेदनशील है, उनके लिए सिलिकॉन से बनाए हुए ब्रशेस बेहतर होते हैं। हाइब्रिड से बनाए हुए ब्रश नॉर्मल और ऑयली स्किन के लिए उपयुक्त हैं।
फ़ेशियल ब्रशिंग वैसे तो बेहद शानदार होते हैं, लेकिन ज़रूरी नहीं कि यह आप पर भी सूट करें। अगर इसका इस्तेमाल करने से आपके चेहरे पर रेडनेस या किसी भी प्रकार के रैशेस आते हैं, तो शीघ्र ही इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें। आप अपना ब्रश किसी के साथ भी साझा ना करें।
अगर आप इस ब्रश का इस्तेमाल कर रही हैं, तो ऐसे में हो सके तो एक्सफ़ॉलिएटिंग स्क्रब का उपयोग ना करें। यदि आप त्वचा की समस्याओं से गुज़र रही हैं, तो यह फ़ेशियल ब्रश आज़माने से पहले, एक बार स्किन एक्स्पर्ट से सलाह ज़रूर लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
