24 घण्टे ऑनलाइन

ये नुस्खे दिलाएंगे मुंह के छालों से राहत

छाले (mouth ulcers) की समस्या एक आम बीमारी बन चुकी है यह किसी न किसी कमी की वजह से निकलते रहते है लेकिन छाले का दर्द वही जानता है जिसे ये होता है। छाले (mouth ulcers) कई बार मुंह से बढ़कर गले और गाल तक फैल जाते हैं। ये…

24GhanteOnline
February 25, 2026
2 min read

छाले (mouth ulcers) की समस्या एक आम बीमारी बन चुकी है यह किसी न किसी कमी की वजह से निकलते रहते है लेकिन छाले का दर्द वही जानता है जिसे ये होता है। छाले (mouth ulcers) कई बार मुंह से बढ़कर गले और गाल तक फैल जाते हैं। ये छाले का गंभीर स्तर होता है, लेकिन कुछ घरेलू चीजें इस छाले की समस्या को जड़ से खत्म कर सकती हैं। ये घरेलू उपचार तुरंत शुरू करने से ये आसानी से ठीक हो जाता है।तो आइये जानें–

1- तुलसी में ऐसे कई गुण होते हैं जो बहुत सी बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। दिन में कम से कम दो बार चार- पांच पत्ते तुलसी के खाने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।

2- हल्दी में एंटीसेप्टिक है। हल्दी में पानी मिक्स कर पेस्ट के रूप में तैयार कर लें और इसे छालों पर लगाएं। 10 से 12 मिनट बाद पानी से कुल्ला कर लें। तुरंत आराम मिलेगा। अगर इसमें ताजी हल्दी की गांठ का इस्तेमाल करें तो ज्यादा बेहतर रहेगा।

3- लहसुन की कली को पानी के साथ पीसकर उसमें थोड़ा- सा देसी घी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे छालों पर लगाएं। ये छाले खत्म कर देगा। अगर आपको लगातार मुंह में छाले होने की शिकायत है तो रोजाना लहसुन की 2 कलियों का रस निकालकर 1 गिलास पानी में मिलाकर कुल्ला करें।

4- फिटकरी के इस्तेमाल से छालों के दर्द में तुरंत राहत मिलती है। फिटकरी को होंठ के अंदर छाले वाले जगह पर दिन में 2 बार लगाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…