रूखे और ड्राई बालों के लिए ट्राई करें ये नुस्खे
सर्दियों में स्किन के साथ-साथ बालों की भी समस्या बढ़ जाती हैं। अब तो कोई भी मौसम हो लेकिन बाल (Hair) झड़ना कम नहीं हो रहा हैं। हर कोई अपने बालों से परेशान हैं। बालों के टूटने-झड़ने और रूखेपन को दूर करने के लिए तेल एक…
सर्दियों में स्किन के साथ-साथ बालों की भी समस्या बढ़ जाती हैं। अब तो कोई भी मौसम हो लेकिन बाल (Hair) झड़ना कम नहीं हो रहा हैं। हर कोई अपने बालों से परेशान हैं। बालों के टूटने-झड़ने और रूखेपन को दूर करने के लिए तेल एक बढ़िया उपाय होता हैं।
आजकल की भागदौड़ में वैसे तो समय पर तेल से मसाज करने का मौका नहीं मिलता हैं। पर, जिन लोगों को अपने बालों की चिंता होती हैं वो समय निकाल ही लेते हैं। हां अगर, बालों में तेल लगाने के बाद भी बालों का झड़ना या टूटना नहीं रुक रहा हैं तो तेल लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हैं।
तेल लगाने के तुरंत बाद कंघी न करें
बालों में तेल की मसाज करने के बाद बालों को ऐसे ही छोड़ दें। अगर आप इसमें तुरंत कंघी करना शुरू कर देंगे तो बाल कमजोर होकर टूटने लगेंगे। पर, अगर आप उलझे बालों को सुलझाना चाहते हैं तो बालों के निचले सिरे से कंघी करें। ऐसा करने से बालों में तेल चारों तरफ फैलेगा भी और बाल कमजोर होकर टूटेंगे भी नहीं।
ज्यादा लंबे समय तक तेल लगाना नुकसानदेह हैं
बालों में रोजाना तेल लगाना फायदेमंद है लेकिन ये लंबे समय तक नहीं होना चाहिए। अगर आप बालों में तेल लगाना चाह रहें हैं तो ये छह घंटे से ज्यादा नहीं होना चाहिए क्योंकि फिर बाल में धूल-मिट्टी चिपकने लगती है और बाल टूटना शुरू कर देते हैं।
ज्यादा तेल नहीं
बालों में तेल लगाने का मतलब ये नहीं कि एक साथ बहुत ज्यादा तेल लगा लें। थोड़ी मात्रा में ही तेल को पूरे बालों की जड़ों में अच्छे से फैला लें। अगर आप ज्यादा तेल लगाएंगे तो शैंपू भी ज्यादा चाहिए होगा। ऐसे में बालों में फिर से वहीं रूखापन होगा और बाल टूटेंगे।
बहुत ज्यादा तेजी से बाल न बांधे
बालों में तेल लगाने के बाद बहुत तेजी से बालों को न बांधे जैसे जूड़ा या पोनीटेल। अगर आप बालों को कसकर बांध देंगे तो ये टूटना शुरू हो जाएंगे। इसलिए बालों में तेल लगाने के बाद हल्की सी चोटी बना लें। तेल लगाने के बाद किसी और तरह के प्रोडक्ट जैसे सीरम, हेयरस्प्रे का इस्तेमाल बालों पर न करें। ऐसा करने से बालों पर से तेल का असर खत्म हो जाएगा और केमिकल वाले प्रोडक्ट बालों को खराब कर देंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
