एनीमिया के मरीज अपनी डाइट में इन को करें शामिल
शरीर में खून की कमी के कारण एनीमिया (Anemia) होता है। खून में आयरन की कमी के कारण भी एनीमिया हो सकता है। एनीमिया को रक्त अल्पता भी कहा जाता है। एनीमिया (Anemia) की समस्या से छुटकारा पाने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान…
शरीर में खून की कमी के कारण एनीमिया (Anemia) होता है। खून में आयरन की कमी के कारण भी एनीमिया हो सकता है। एनीमिया को रक्त अल्पता भी कहा जाता है। एनीमिया (Anemia) की समस्या से छुटकारा पाने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। एनीमिया की समस्या आमतौर पर पौष्टिक आहार का सेवन न करने के कारण होती है। लीवर में समस्या की वजह से भी ये रोग हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि एनीमिया की समस्या से बचने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि एनीमिया के मरीजों को किस चीज के सेवन से परहेज करना चाहिए...
अपनी डाइट में अनार को अवश्य शामिल करें। अनार में काफी मात्रा में कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन्स पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। अनार मे आयरन भी काफी मात्रा में पाया जाता है।
सेब का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। सेब शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में सहायक होता है। सेब का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। कई विशेषज्ञों के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए रोजाना एक सेब का सेवन करना चाहिए।
एनीमिया के मरीजों को डाइट में चुकंदर को शामिल करना चाहिए। चुकंदर का सेवन करने से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। शरीर में खून के स्तर को बढ़ाने के लिए रोजाना चुंकदर का सेवन करना चाहिए।
चुकंदर और अनार को मिलाकर जूस बना लें। इस जूस का सेवन करने से शरीर में खून के स्तर को बढ़ाया जा सकता है। इस जूस को पीने से हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने लगती है।
अंगूर में काफी मात्रा में विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। अंगूर का सेवन करने से शरीर मे खून की कमी नहीं होती है। एनीमिया के मरीजों को रोजाना अंगूर का सेवन करना चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
